Maha Kumbh 2025: जल, थल और नभ से होगी डिजिटल निगरानी, AI कैमरे से लेकर अंडरवाटर ड्रोन तक तैनात

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Jan 2025 6:12 PM

विज्ञापन

Maha Kumbh 2025 Drone Light Show / X/@MahaaKumbh

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालु वर्चुअल रियलिटी स्टॉल्स के माध्यम से गंगा आरती और अन्य कार्यक्रमों का अनुभव कर सकेंगे. रात में 2000 ड्रोन्स के साथ एक ड्रोन शो होगा, जिसमें प्रयागराज के आध्यात्मिक महत्व को दर्शाया जाएगा. जानें और क्या हैं डिजिटल इंतजाम-

विज्ञापन

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 मे पुण्य की डुबकी लगाने के लिए देश-विदेश से आनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सेना और पुलिस के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की भी मदद ली जा रही है. महा मेले की शुरुआत सोमवार को पहले शाही स्नान के साथ हुई, जिसमें 13-14 जनवरी को चार करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की उम्मीद है. सुरक्षा के मद्देनजर मेला क्षेत्र को सात-लेयर सुरक्षा घेरा दिया गया है. 2751 CCTV कैमरों से निगरानी रखी जा रही है, जिनमें 328 कैमरे AI फीचर से लैस हैं. पुलिस ने 13 और अस्थायी पुलिस स्टेशन बनाए हैं और स्मार्ट पुलिसिंग के लिए महाकुंभ पुलिस ऐप लॉन्च किया है. एंटी-ड्रोन सिस्टम और 20 हाई-टेक ड्रोन तैनात किये गए हैं, और लगभग 40,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. सुरक्षा को मजबूत करने के लिए खुफिया दस्ते भी तैनात किये गए हैं.

वर्चुअल रियलिटी के साथ एआई के इंतजाम

महाकुंभ में श्रद्धालु वर्चुअल रियलिटी स्टॉल्स के माध्यम से गंगा आरती और अन्य कार्यक्रमों का अनुभव कर सकेंगे. रात में 2000 ड्रोन्स के साथ एक ड्रोन शो होगा, जिसमें प्रयागराज के आध्यात्मिक महत्व को दर्शाया जाएगा. उत्तर प्रदेश सरकार ने AI-पावर्ड चैटबॉट Kumbh Sah’Ai’yak भी लॉन्च किया है. Kumbh Sah’Ai’yak AI पावर्ड चैटबॉट महाकुंभ मेला 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं को 11 भाषाओं में जरूरी जानकारी प्रदान करेगा. इसे व्हॉट्सऐप पर एक्टिवेट किया जा सकता है, इसके लिए 8887847135 पर “नमस्ते” लिखकर भेजना होगा. इसके अलावा, चैटबॉट को https://chatbot.kumbh.up.gov.in के जरिये भी ऐक्सेस किया जा सकता है.

अंडर वॉटर ड्रोन्स पानी में करेंगे निगरानी

महाकुंभ मेले के दौरान अंडर वॉटर ड्रोन्स का उपयोग किया जाएगा, जो विशेष रूप से पानी के भीतर निगरानी के लिए डिजाइन किये गए हैं. ये ड्रोन्स सामान्य ड्रोन्स की तरह दिखते हैं, लेकिन पानी के अंदर कार्य करने के लिए इनकी संरचना में विशेषताएं होती हैं. सामान्य ड्रोन्स केवल हवा में उड़ते हैं, जबकि अंडर वॉटर ड्रोन्स पानी के भीतर सर्विलांस करने में सक्षम होते हैं.

महाकुंभ ग्राम में रुकने के लिए ऑनलाइन बुकिंग के इंतजाम

महाकुंभ 2025 में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के भाग लेने का अनुमान है, ऐसे में साइबर सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है. कार्यक्रम में एक साइबर पुलिस स्टेशन, 56 साइबर एक्सपर्ट्स और 40 वैरियेबल मैसेजिंग डिस्प्ले की व्यवस्था की जाएगी. मोबाइल साइबर टीम लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी. इसके अतिरिक्त, अंडर वॉटर ड्रोन और रिमोट कंट्रोल लाइफ बुईज (Buoys) का उपयोग सुरक्षा के लिए किया जाएगा. महाकुंभ ग्राम में रुकने के लिए बुकिंग IRCTC, Make My Trip, और Go IBIBO जैसे प्लैटफाॅर्म्स से की जा सकती है. लॉस्ट एंड फाउंड रजिस्ट्रेशन सेंटर भी उपलब्ध होंगे.

Mahakumbh 2025: गूगल पर सर्च करेंगे महाकुंभ तो स्क्रीन पर बरसेंगी गुलाब की पंखुड़ियां,  आया खास फीचर

Maha Kumbh 2025: परंपरा और तकनीक का अद्भुत संगम, AI से श्रद्धालुओं को मिलेगा सटीक मार्गदर्शन

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के लिए PhonePe लायी खास इंश्योरेंस, 59 रुपये का है प्लान, पढ़ें पूरी खबर

Kumbh Mela Ticket Booking: भारतीय रेलवे का बड़ा तोहफा, QR कोड से टिकट बुक कर पाएंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola