Rare VIDEO: मगरमच्छ ने किया ड्रोन का शिकार, निगलते ही मुंह में हुआ ब्लास्ट

Updated:
विज्ञापन
Crocodile Rare Video Viral

Crocodile Swallow Drone Rare Video Viral

Crocodile Rare Video Viral: वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ ड्रोन को चिड़िया समझकर अपने मुंह में लपक लेता है. इसके कुछ सेकेंड बाद ही उसके मुंह के अंदर ड्रोन की बैटरी ब्लास्ट कर जाती है.

विज्ञापन

Rare Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ और ड्रोन के बीच अनोखी घटना होती है. वीडियो में मगरमच्छ पानी में आराम से लेटा हुआ होता है. अचानक एक ड्रोन उसके ऊपर मंडराने लगता है. मगरमच्छ पहले तो इसे समझ नहीं पाता, लेकिन फिर उसे शिकार समझकर ड्रोन को लपकने की कोशिश करता है. मगरमच्छ ड्रोन को पक्षी समझकर निगल लेता है और कुछ ही सेकेंड में ड्रोन की बैटरी मगरमच्छ के मुंह में ब्लास्ट हो जाती है. इस ब्लास्ट से उसमें धुआं और आग फैल जाती है.

देखने वाले दंग रह जाएंगे दंग

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘खिचड़ी शॉर्ट्स’ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, लेकिन इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं की गई है. यह दृश्य बहुत चौंकाने वाला था क्योंकि पहले कभी किसी मगरमच्छ को ड्रोन का शिकार करते देखा नहीं गया था. वीडियो में पूरी घटना इतनी तेजी से घटती है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं. मगरमच्छ के साथ हुई इस अनहोनी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स में गुस्सा है और लोग इसे इंसान द्वारा जानवरों के प्रति क्रूरता का उदाहरण मान रहे हैं. लोगों का कहना है कि इंसान राक्षस से भी बदतर हो चुका है, वह जीव जंतुओं को भी नहीं छोड़ रहा है.

VIDEO: डिबेट में बंदों ने की अंग्रेजी की ऐसी-तैसी, सोशल मीडिया पर लोग बोले- अंग्रेजों से गुलामी का बदला ले लिया

Divorce Mehndi Design: महिला ने मेहंदी डिजाइन से बतायी शादी से लेकर तलाक तक की कहानी, वायरल हो रहा VIDEO

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola