Lok Sabha Elections Google Doodle: वोटर फिंगर डूडल के जरिये वोटिंग के लिए प्रेरित कर रहा गूगल

google doodle Today
Google Doodle on Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर आज हो रहा है. इस मौके पर लोगों को मतदान को लेकर जागरूक करने के लिए गूगल ने शानदार डूडल बनाया है.
Lok Sabha Election 2024 Second Phase Voting Google Make Doodle : आज (26 अप्रैल 2024) को लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है. ऐसे में सर्च इंजन गूगल ने वोटर फिंगर वाला डूडल अपने होम पेज पर लगाया है और इस डूडल के जरिये मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रेरित कर रहा है. आज के गूगल डूडल पर क्लिक कर यूजर्स भारत में चुनावों पर ताजीतरीन अपडेट हासिल कर सकते हैं.
Lok Sabha Elections Google Doodle : वोटिंग के लिए इंस्पायर कर रहा गूगल डूडल
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण (Second Phase of Lok Sabha Elections) के मतदान के लिए कुल 1202 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. मतदाता अपने घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए सर्च इंजन गूगल ने फिर से वोटर फिंगर वाला डूडल डेडिकेट कर वोटर्स को वोटिंग के लिए इंस्पायर कर रहा है. पहले चरण की वोटिंग के लिए लगाये गए गूगल डूडल की ही तरह दूसरे चरण में भी गूगल ने डूडल लगाया है, मतदाता वोट देकर अपने मताधिकार का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कर सकें.
Lok Sabha Elections 2024: गूगल ने स्पेशल मैसेज के साथ डूडल बनाकर मनाया चुनाव पर्व का जश्न
Lok Sabha Elections Google Doodle : गूगल डूडल में वोटर फिंगर
गूगल ने आज के डूडल में मतदान का प्रतीक, यानी वोट देने के बाद हाथ की उंगली पर लगने वाली स्याही को दिखाया है. गूगल के इस डूडल का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र के महापर्व को लेकर मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करना है. लोकसभा के दूसरे चरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मतदान करने की अपील लोगों से की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग करें. जितना ज्यादा मतदान होगा, हमारा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा. आपको बता दें कि इससे पहले 19 अप्रैल को हुई वोटिंग के दौरान भी गूगल ने डूडल बनाकर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करने का काम किया था. मालूम हो कि गूगल तमाम बड़े मौके और दिवस पर स्पेशल डूडल बना कर अपने यूजर्स की जानकारी बढ़ाने का काम करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










