LG ने पेश किया धमाकेदार Karaoke Speaker, अब हर गाना बनेगा आपका स्टेज परफॉर्मेंस

Updated:
विज्ञापन
LG ने पेश किया धमाकेदार Karaoke Speaker, अब हर गाना बनेगा आपका स्टेज परफॉर्मेंस

LG ने पेश किया Stage 501 Karaoke Speaker, जो AI से गानों से वोकल्स हटाकर पिच एडजस्ट करता है. दमदार बैटरी, रिच ऑडियो और स्मार्ट लाइटिंग फीचर्स के साथ यह पार्टी का नया स्टार बनेगा.

विज्ञापन

LG Karaoke Speaker: टेक्नोलॉजी की दुनिया में LG ने एक नया धमाका किया है. CES 2026 से पहले कंपनी ने अपने Xboom सीरीज में Stage 501 नाम का पार्टी स्पीकर लॉन्च किया है, जिसे खासतौर पर कराओके प्रेमियों के लिए डिजाइन किया गया है. यह डिवाइस न सिर्फ गानों से वोकल्स हटाने की क्षमता रखता है बल्कि आपकी आवाज के हिसाब से गाने की पिच भी एडजस्ट कर देता है. LG का दावा है कि यह फीचर किसी भी गाने को कराओके ट्रैक में बदल सकता है, और इसके लिए अलग से कराओके फाइल्स की जरूरत नहीं होगी.

AI Karaoke Master- हर गाना बनेगा आपका सोलो

Stage 501 में दिया गया AI Karaoke Master फीचर गानों से वोकल्स हटाकर उन्हें कराओके ट्रैक में बदल देता है. यानी अब आप अपने पसंदीदा गाने को बिना ऑरिजिनल सिंगर की आवाज के गा सकते हैं. इसके साथ ही यह सिस्टम गाने की पिच को भी एडजस्ट करता है ताकि गाना गाना और भी आसान हो जाए.

LG Karaoke Speaker: दमदार ऑडियो और बैटरी पावर

Stage 501 का डिजाइन पांच साइड वाला है और इसमें डुअलवूफर्स और फुल-रेंज ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो गानों को और भी रिच साउंड देते हैं. इसमें 99Wh की स्वैपेबल बैटरी है जो 25 घंटे तक लगातार म्यूजिक चलाने की क्षमता रखती है. पावर आउटपुट 160W है, जो प्लग-इन करने पर 220W तक पहुंच जाता है.

आउटडोर के लिए Xboom Blast

LG ने इसके साथ Xboom Blast भी पेश किया है, जो आउटडोर पार्टीज के लिए बनाया गया है. इसमें किनारों पर बंपर्स और दो हैंडल दिए गए हैं ताकि इसे आसानी से उठाया जा सके. इसकी बैटरी 35 घंटे तक का बैकअप देती है, जो लंबे आउटडोर सेशंस के लिए परफेक्ट है.

कॉम्पैक्ट मॉडल- Mini और Rock

कंपनी ने दो छोटे मॉडल भी लॉन्च किए हैं- Xboom Mini और Xboom Rock. Mini में 10 घंटे का बैकअप और IP67 वॉटर-डस्ट रेसिस्टेंस है. वहीं Rock में Bluetooth Auracast सपोर्ट है, जिससे एक साथ कई स्पीकर्स पर ऑडियो ब्रॉडकास्ट किया जा सकता है.

AI से साउंड और लाइटिंग का जादू

LG ने सभी नए स्पीकर्स में AI फीचर दिया है, जो गाने के हिसाब से EQ सेटिंग्स बदलता है और मेलोडी, रिद्म, वोकल्स को और उभारता है. इसके अलावा, AI गाने के मूड के अनुसार स्पीकर की लाइटिंग भी एडजस्ट करता है. Stage 501 और Blast में Space Calibration Pro टेक्नोलॉजी दी गई है, जो आसपास के माहौल के हिसाब से साउंड क्वाॅलिटी को बैलेंस करती है.

यह भी पढ़ें: CES 2026 से पहले सैमसंग ने उतारा Freestyle+ AI प्रोजेक्टर, अब हर दीवार बनेगी स्मार्ट स्क्रीन

यह भी पढ़ें: सर्दियों की सबसे Coolest Deal, 30 हजार से कम में मिल रहा Double Door Refrigerator, फटाफट चेक करें ऑफर

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola