ePaper

एक्शन बटन और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आ रहा दमदार Lava Agni 4 5G, जानिए इसमें क्या मिलेगा खास

Updated at : 19 Nov 2025 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
Lava Agni 4 5G

लावा अग्नि 4 5जी

देसी कंपनी Lava अपना नया मॉडल Lava Agni 4 5G भारत में 20 नवंबर को लॉन्च करने वाली है. दमदार स्टाइल के साथ इस मॉडल में एक एक्शन बटन भी दिया जा रहा है. जानिए इसके फीचर्स और खासियत.

विज्ञापन

नवंबर में कई चाइनीज टेक कंपनी अपना-अपना फ्लैगशिप मॉडल लॉन्च कर रही है. लेकिन इन चाइनीज स्मार्टफोन्स के बीच देसी कंपनी LAVA अपने नये मॉडल को लेकर तारीफें बटोर रहा है. नवंबर में Lava भी अपना नया मॉडल Lava Agni 4 5G लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. कंपनी ने मॉडल से जुड़े कुछ टीजर भी जारी किये हैं, जिसके बाद से हर तरफ Lava Agni 4 5G के डिजाइन और स्टाइल से लेकर उसके फीचर्स के बारे में चर्चा हो रही है. साथ ही यह नया मॉडल बजट रेंज में आने वाला है. ऐसे में अगर आप भी बजट में स्टाइलिश और धांसू फीचर्स वाला फोन चाहते हैं, तो फिर यहां जानिए कब लॉन्च हो रहा है नया मॉडल और क्या मिलने वाला है इसमें खास.

Lava Agni 4 5G कब होगा लॉन्च?

Lava Agni 4 5G को कंपनी 20 नवंबर को भारत में लॉन्च करने वाली है. Lava Agni 4 को कंपनी Lava Agni 3 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च कर रही है. Lava Agni 4 का डिजाइन कंपनी के बाकी मॉडल्स से काफी अलग है.

कैसा है Lava Agni 4 5G का डिजाइन?

इस बार कंपनी ने अपने नये मॉडल के डिजाइन को बाकी मॉडल से काफी अलग दिया है. कंपनी ने अपने एक्स अकाउंट पर मॉडल के डिजाइन से जुड़े कुछ टीजर जारी किए थे. टीजर के अनुसार, मॉडल के बैक पैनल में हॉरिजॉन्टल पिल शेप्ड में डुअल कैमरा और LED फ्लैशलाइट का सेटअप दिया गया है, जो दिखने में Nothing Phone 2a जैसा है. वहीं, कैमरा और फ़्लैशलाइट के बीच में AGNI लिखा हुआ है. फोन में मैट AG ग्लास बैक और अल्ट्रा-स्लिम 1.7 मिमी बेजल्स के साथ कंपनी ने एल्युमीनियम अलॉय मेटल फ्रेम दिया है. फैंटम ब्लैक और लूनर मिस्ट व्हाइट में इस मॉडल को कंपनी लॉन्च करने वाली है. इसके अलावा डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए इसमें सुपर एंटी-ड्रॉप डायमंड फ्रेम, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और IP64 रेटिंग दिया गया है.

Lava Agni 4 5G में क्या है सबसे खास?

Lava Agni 4 5G में क्विक एक्सेस (शॉर्ट प्रेस, डबल प्रेस, लॉन्ग प्रेस) के लिए 100+ शॉर्टकट कॉम्बिनेशन के साथ एक स्पेशल कस्टमाइजेबल एक्शन बटन मिलेगा. इस बटन को यूजर्स टॉर्च, ऐप लॉन्च, कैमरा या वाइब्रेशन टॉगल जैसे इंस्टेंट एक्शन के लिए सेट कर सकते हैं.

Lava Agni 4 5G में क्या होंगे स्पेसिफिकेशन?

Lava Agni 4 में 6.67-इंच का 1.5K+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2400nits पीक ब्राइटनेस, 10-बिट कलर डेप्थ, 446 PPI और 1.07 बिलियन कलर को सपोर्ट करेगा.

Lava Agni 4 में 4nm MediaTek Dimensity 8350 5G प्रोसेसर मिलेगा, जो LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जुड़ा होगा. इसमें 4300mm² VC लिक्विड-कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा, जिससे घंटों गेम खेलने के बाद भी फोन ठंडा रहेगा.

पिक्चर क्वालिटी के लिए मॉडल में डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा होगा. वहीं, सेल्फी के लिए भी 50MP का AI कैमरा मिलेगा.

इस मॉडल में 7000mAh की बैटरी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: दमदार बैटरी और शानदार कैमरा के साथ इस हफ्ते आ रहे हैं कई धाकड़ फोन्स, Realme-Oppo के साथ Lava भी लिस्ट में शामिल

यह भी पढ़ें: हो गया कंफर्म, भारत में जल्द आएगा Nothing का बजट स्मार्टफोन, मिलेगा नया ग्लिफ लाइट इंटरफेस

यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा के साथ आने वाला है Samsung Galaxy S26 Ultra, जानिए डिजाइन, लॉन्च डेट से लेकर सब कुछ

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola