इस दिवाली सिर्फ दीयों से नहीं, AI के रंगों से सजाइए, ट्राई करें ये ट्रेंडिंग रंगोली आइडियाज, जो बढ़ा देंगे घर की रौनक

Published by : Shivani Shah Updated At : 16 Oct 2025 12:59 PM

विज्ञापन

एआई दिवाली रंगोली डिजाइन

AI Diwali Rangoli Designs: अगर आप भी दिवाली पर घर को सजाने के लिए अच्छी रंगोली डिजाइन खोज रही हैं, तो हम लेकर आए हैं आपके लिए खास AI से बने रंगोली डिजाइन. ये एआई रंगोली डिजाइन आपके घर की सुंदरता को और भी बढ़ा देंगे.

विज्ञापन

AI Diwali Rangoli Designs: दिवाली का त्योहार अब नजदीक है. हर कोई अपने घर को सजाने और संवारने में लगा हुआ है. कोई रंग-बिरंगी लाइट्स से तो कोई आर्टिफिशियल रंगोली स्टिकर्स से घर को सजा रहा है. लेकिन जो बात दीयों की रोशनी और रंग-फूल के रंगोली में होती है, वो आर्टिफिशियल चीजों में नहीं. ऐसे में अगर आप भी अपने घर को फूलों और रंगों से बनी रंगोली से सजाना चाहती हैं, तो फिर वही घिसी-पिटी रंगोली डिजाइन्स को छोड़िए. क्योंकि, हम आपके लिए खास लेकर आए हैं AI से बने लेटेस्ट और यूनिक रंगोली डिजाइन्स. जिससे दिवाली के समय आपका घर दीयों की जगमगाहट के साथ और भी चमक उठेगा. देखिए AI से बने कुछ रंगोली डिजाइन के सैंपल्स.

एआई माता लक्ष्मी के पैर छाप वाली रंगोली डिजाइन | AI Laxmi Feet Rangoli Design

दिवाली पर माता लक्ष्मी के पैरों की डिजाइन खास कर पूजा रूम के लिए बनाई जाती है. ऐसे में आप अपने पूजा रूम में माता लक्ष्मी के पैरों के निशान बना सकती हैं.

एआई माता लक्ष्मी के पैर छाप वाली रंगोली डिजाइन

मोर वाली एआई रंगोली डिजाइन | AI Peacock Rangoli Design

मोर वाली रंगोली ट्रेडीशनल और शुभ मानी जाती है. दिवाली पर खास मोर वाली रंगोली बनाई जाती है. ऐसे में आप भी इस तरह के मोर वाली रंगोली डिजाइन अपने घर के हॉल में बना सकते हैं.

मोर वाली एआई रंगोली डिजाइन

फूलों वाली एआई रंगोली डिजाइन | AI Flowers Rangoli Design

रंगों के साथ-साथ फूल वाली रंगोली भी घर को अच्छा लुक देती है. ऐसे में आप भी फूल और रंग की एक सुंदर सी कमल फूल वाली रंगोली बना सकती हैं. कमल फूल लक्ष्मी माता का प्रिय फूल है. ऐसे में ये फूल ट्रेडीशन के साथ-साथ दिवाली वाइब्स को भी मैच करेगा.

फूलों वाली एआई रंगोली डिजाइन

एआई मंडाला रंगोली डिजाइन | AI Mandala Rangoli Design

रंगोली डिजाइन में मंडाला डिजाइन ज्यादा ट्रेंड में रहता है. इसमें दीये, हाथी, फूल-पत्ती, स्वास्तिक और भी कई डिजाइन्स को मिला कर रंगोली बना सकती हैं. अगर आपके आंगन में ज्यादा बड़ा स्पेस है, तो आप वहां ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. इसके चारों ओर दीयों से सजाने के बाद आपके आंगन का लुक अच्छा आएगा.

एआई मंडाला रंगोली डिजाइन

दीया शेप वाली एआई रंगोली डिजाइन | AI Diya rangoli Design

आप अपने घर के बीचों-बीच या फिर घर के बाहर बड़ी सी दीया वाली रंगोली डिजाइन बना सकती हैं. ये डिजाइन युनीक होने के साथ-साथ आपके दिवाली को और खास भी बना देगी. साथ ही इसके साथ आपके दिवाली पिक्चर्स भी परफेक्ट आएंगे.

दीया शेप वाली एआई रंगोली डिजाइन

एआई भगवान गणेश रंगोली डिजाइन | AI Ganesh Rangoli Design

अगर आपको अपने पूजा रूम में कोई रंगोली बनानी है, तो फिर आप भगवान गणेश की रंगोली डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. ये आपके पूजा रूम को और भी अच्छा लुक दे देगा और साथ ही इसे दीये से सजाने के बाद आपके लिए ये रंगोली फोटोशूट स्पॉट बन जाएगी.

एआई भगवान गणेश रंगोली डिजाइन

कौन कौन से AI प्लेटफॉर्म्स रंगोली डिजाइन बना कर देते हैं?

आप रंगोली डिजाइन के लिए इन AI प्लेटफॉर्म्स को ट्राई कर सकती हैं:
ChatGPT
Google Gemini
Grok
DALL·E
Midjourney
Bing Image Creator

कैसे बनवाएं AI से रंगोली डिजाइन?

AI से रंगोली डिजाइन बनवाने के लिए आपको पहले एक प्लेटफॉर्म को सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद आपको जिस तरह की डिजाइन चाहिए उसके हिसाब से Prompt देना होगा. जैसा कि मान लीजिए आप ChatGPT से मोर वाली रंगोली डिजाइन बनवाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको ChatGPT पर उससे जुड़ा प्रॉम्प्ट देना होगा.

किस तरह का देना होगा Prompt?

आपको अपनी पसंदीदा डिजाइन के हिसाब से प्रॉम्प्ट AI को देना होगा. यहां कुछ प्रॉम्प्ट के सैंपल दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप अपनी पसंदीदा डिजाइन एआई से बनवा सकती हैं. जैसे कि: “A vibrant peacock-themed rangoli with detailed feather patterns and diyas.” आप चाहे तो हिन्दी में भी प्रॉम्प्ट दे सकती हैं.

अब फोटोशूट भूल जाइए, Gemini Nano Banana से बनाइए परफेक्ट दिवाली लुक इमेज, बस देना होगा ये प्रॉम्प्ट

पुरानी यादों को दीजिए नया ट्विस्ट, Gemini Nano Banana फीचर से बनाइए इंस्टेंट पोलेरॉइड PIC

WhatsApp पर भी बनेंगे Gemini Nano Banana वाले ट्रेंडिंग फोटोज, तरीका बड़ा आसान

Google Gemini से AI फोटो बनवाने से पहले जान लें इस युवती का चौंकाने वाला एक्सपीरिएंस, देखें Viral Video

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola