Jio का ये प्लान है जबरदस्त, मिलेगी 98 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, कीमत देख कहेंगे 'पहले क्यों नहीं लिया'

Published by : Shivani Shah Updated At : 02 Sep 2025 11:29 AM

विज्ञापन

जियो प्रीपेड प्लान

अगर आप Jio यूजर हैं और सस्ते में अनलिमिटेड डेटा वाला प्लान खोज रहे हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. क्योंकि, आज हम आपको Jio के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको अनलिमिटेड डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT का मजा भी मिलेगा. इसके अलावा इसमें लंबी वैलिडिटी भी मिलेगी.

विज्ञापन

देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio के पोर्टफोलियो पर 84 दिनों की वैलिडिटी वाले कई सारे प्लान्स मौजूद हैं. लेकिन एक प्लान ऐसा भी है, जो 84 दिनों से ज्यादा की वैलिडिटी ऑफर करता है. जिसमें यूजर्स को पूरे 98 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस 98 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेली 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही डेली 2GB डेटा भी यूजर्स को मिलता है. यानी कि अगर आप 5G यूजर हैं तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा होगा. तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

जियो का 999 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 999 Recharge Plan Benefits

वैलिडिटी: 98 दिन

कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग

SMS: डेली 100 फ्री SMS

डेटा: डेली 2GB डेटा. अगर आप 5G यूजर हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.

अन्य बेनेफिट्स: 98 दिनों तक JioTV और JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन. इसके अलावा 50GB JioAICloud में स्टोरेज का फ्री एक्सेस भी मिलेगा.

Jio 999 rs recharge plan

949 रुपये का भी है प्लान | Jio Rs 949 Recharge Plan

Jio अपने यूजर्स को एक 949 रुपये वाला प्लान भी ऑफर करता है. इस प्लान में भी कंपनी 999 रुपये वाले प्लान जैसे ही बेनेफिट्स देती है. यानी कि 949 रुपये में भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 फ्री SMS और हर दिन 2GB डेटा का फायदा मिलेगा. बस इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, तो वहीं 999 रुपये वाले प्लान में 98 दिनों की वैलिडिटी. यानी कि पूरे 14 दिन एक्स्ट्रा.

कौन सा है बेहतर?

अगर आप सिर्फ डेटा के लिए जियो का 949 रुपये वाला प्लान लेते हैं, तो फिर आपके लिए 999 रुपये वाला प्लान ज्यादा बेहतर रहेगा. दोनों प्लान में बस 50 रुपये का ही फर्क है. ऐसे में 50 रुपये एक्स्ट्रा देने पर आपको एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी मिलेगी. जिससे आप 100 दिनों तक रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति पा सकते हैं.

मिस हो गया Bigg Boss का एपिसोड? तो Jio का ये प्लान है बेस्ट, 90 दिनों के लिए Free मिलेगा JioHotstar

200 दिनों तक चलता है Jio का यह प्लान, बेनिफिट्स देख तुरंत खुद और मम्मी-पापा का कर देंगे रिचार्ज

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola