बस 1 रुपये ज्यादा! मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन

jio recharge plan
Jio Recharge Plan: अगर आप जियो यूजर हैं तो फिर आप एक प्लान में लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा और तीन-तीन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के फ्री सब्सक्रिप्शन का मजा सकते हैं.
प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो के देश भर में करोड़ों यूजर्स हैं. रिचार्ज प्लान्स महंगे होने के बाद भी जियो के यूजर्स अब तक बने हुए हैं. इसकी वजह है कि जियो के रिचार्ज प्लान्स (Jio Recharge Plan) में मिलने वाले बेनेफिट्स. रिलायंस जियो अपने यूजर्स के जरूरत के अनुसार तरह-तरह के प्लान्स ऑफर करता है. कई रिचार्ज प्लान्स ऐसे भी होते हैं जिसमें यूजर्स को न सिर्फ अनलिमिटेड डेटा बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं. इन्हीं प्लान्स में से एक है जियो का 1029 रुपये वाला प्लान. जिसमें यूजर प्राइम वीडियो का मजा ले सकते हैं. चलिए जानते हैं इस प्लान में आपको क्या-क्या बेनेफिट मिलेगा.
यह भी पढ़ें: 13 रुपये रोज के खर्च में JIO दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, Amazon Prime सब्सक्रिप्शन Free
जियो का 1029 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो के 1029 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलेगी. यानी कि लगभग 3 महीनों तक रिचार्ज की टेंशन दूर. 84 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ रोजाना के 100 फ्री SMS कअ फायदा मिलेगा. वहीं, डेटा कि बात करें तो यूजर्स को डेली 2GB डेटा मिलेगा. अगर आप 5G स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो फिर आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा. यानी कि डेटा खत्म होने की टेंशन लिए आप जितना चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
मिलेगा Prime और Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन
जियो के 1029 रुपये वाले प्लान में यूजर को तीन-तीन OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. 84 दिनों के लिए यूजर्स Amazon Prime Lite और तो और 90 दिनों के लिए JioHotstar का Mobile/TV का फ्री सब्सक्रिप्शन का मजा उठा सकते हैं. साथ ही यूजर्स को इस प्लान में Jio TV का फ्री एक्सेस भी मिलेगा. इतना ही नहीं, इस प्लान में यूजर्स को 50 GB JioAICloud storage का बेनेफिट भी मिलेगा.
जियो का 1028 रुपये वाला प्लान
वहीं, जियो 1028 रुपये का भी एक प्लान ऑफर करता है. जो 1029 रुपये वाले प्लान से मिलता-जुलता है. 1028 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की ही वैलिडिटी मिलेगी. साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना के 100 फ्री SMS और डेली के 2GB डेटा भी मिलेंगे. लेकिन इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ JioHotstar का ही फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को Swiggy One Lite का फायदा होगा. जिसमें यूजर्स 84 दिनों तक के लिए फ्री डिलीवरी का फायदा उठा पाएंगे.
कौन सा प्लान है बेस्ट
देखा जाए तो दोनों ही प्लान बेस्ट हैं. लेकिन अगर आपको Prime videos का मजा लेना है, तो फिर आप 1029 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन
यह भी पढ़ें: Amazon Prime यूजर्स को झटका! पैसे देने के बाद भी देखने पड़ेंगे Ads, नहीं देखने के लिए लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










