Jio Recharge: 2025 के लिए स्पेशल प्लान, मिलेंगे डेली 2.5 GB डेटा और कॉलिंग के फायदे
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Jan 2025 4:25 PM
Jio New Affordable Phone
Jio Recharge: जियो के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल, डेटा और डेली 2.5GB डेटा ऐक्सेस करने को मिलेगा. यूजर्स को इसमें और क्या फादे मिलेंगे? आइए जानें-
Reliance Jio ने नये साल के मौके पर एक विशेष ऑफर (Jio Recharge Special Offer) पेश किया है. इसमें यूजर्स को कई आकर्षक बेनिफिट्स (Jio Recharge Benefits) मिलेंगे. इसमें कॉलिंग, डेटा और SMS जैसी सर्विसेज ऑफर किये जा रहे हैं. Jio की वेबसाइट पर एक बैनर में 2025 रुपये के रीचार्ज प्लान के बारे में जानकारी दी गई है. इसमें यूजर्स को निम्नलिखित फायदे मिलेंगे-
200 दिन की वैलिडिटी
देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टेलीकॉम कंपनी Jio के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल, डेटा और डेली 2.5GB डेटा ऐक्सेस करने को मिलेगा. Jio के 2025 रुपये के रीचार्ज प्लान में यूजर्स को 200 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. Jio के 2025 रुपये के रीचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 2.5GB डेटा ऐक्सेस करने को मिलता है.
2.5GB डेली डेटा
Jio के इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 2.5GB डेटा ऐक्सेस करने को मिलेगा. इसमे टोटल डेटा 500GB डेटा ऐक्सेस करने को मिलेगा. Jio के इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को 100SMS ऐक्सेस करने को मिलेंगे. जियो यूजर्स इसका भी इस्तेमाल कम्युनिकेशन में कर सकते हैं.
जियो ऐप्स का भी ऐक्सेस
Jio के इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud का ऐक्सेस मिलेगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि Jio के इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को Jio Cinema Premium का सब्सक्रिप्शन देखने को नहीं मिलेगा. इसके लिए अलग से रीचार्ज कराने की जरूरत पड़ेगी.
Jio Recharge: छोटे रीचार्ज प्लान में जियो ने कर दिया खेला, जानकर झटका लगेगा
जियो यूजर्स को नये साल का तोहफा! 601 रुपये में मिलेगा 365 दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा
Jio Recharge Plan: बंद होने वाला है 500GB डेटा वाला जियो का यह प्लान
Jio vs Airtel: किसका न्यू ईयर ऑफर ज्यादा दमदार, खुद देख लीजिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










