जियो यूजर्स को नये साल का तोहफा! 601 रुपये में मिलेगा 365 दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Dec 2024 4:14 PM
Jio Unlimited 5G Voucher
Jio Unlimited 5G Voucher: रिलायंस जियो ने 601 रुपये के एक नये 5G वाउचर प्लान की पेशकश की है, जिसमें 12 महीने की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा लाभ मिलता है.
Jio Unlimited 5G Voucher: रिलायंस जियो ने 601 रुपये में एक नया 5G वाउचर प्लान पेश किया है, जो 12 महीने की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करता है. इस प्लान का लाभ लेने के लिए यूजर के पास पहले से कम से कम 1.5GB डेटा वाला प्रीपेड प्लान होना चाहिए. यह वाउचर एक्टिवेट करने पर किसी भी एक्टिव प्रीपेड प्लान के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलता है और इसे गिफ्ट भी किया जा सकता है.
जियो के 601 रुपये वाले 5G वाउचर प्लान के फायदे क्या हैं?
रिलायंस जियो के 601 रुपये वाले 5G वाउचर प्लान में 12 महीने की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड डेटा मिलता है. इस प्लान को एक्टिवेट करने के लिए यूजर के पास कम से कम 1.5GB रोजाना डेटा वाला प्रीपेड प्लान होना जरूरी है. इस वाउचर को गिफ्ट भी किया जा सकता है और इसे गूगल प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर के जरिये माय जियो ऐप से लिया जा सकता है.
जियो का 601 रुपये वाला 5G वाउचर प्लान किन प्लान के साथ काम करेगा?
अनलिमिटेड जियो 5G डेटा वाउचर जिन प्लान्स के साथ काम करेगा, उनमें 199 रुपये, 239 रुपये, 299 रुपये, 319 रुपये, 329 रुपये, 579 रुपये, 666 रुपये, 769 रुपये, 899 रुपये और कुछ दूसरे रीचार्ज प्लान शामिल हैं. इस प्लान का लाभ उठाने के लिए यूजर के पास पहले से कम से कम 1.5GB डेटा वाला प्रीपेड प्लान होना आवश्यक है. यह वाउचर 1GB रोजाना डेटा वाले प्लान या जियो के 1,899 रुपये वाले प्लान के साथ काम नहीं करेगा.
जियो को हुआ नुकसान, बीएसएनएल फायदे में
टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर तक पिछले 4 महीनों में सबसे ज्यादा 1.65 करोड़ ग्राहक टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के कम हुए हैं. वहीं, भारती एयरटेल के 36 लाख और वोडाफोन आइडिया के 68 लाख ग्राहक कम हुए हैं. मालूम हो कि अक्टूबर में जियो का सब्सक्राइबर बेस्ड 46 करोड़ रह गया है. जहां सभी कंपनियों के ग्राहक घटे हैं, वहीं बीएसएनएल को इस अवधि में जबरदस्त फायदा हो गया है.
Jio Recharge Plan: बंद होने वाला है 500GB डेटा वाला जियो का यह प्लान
98 दिन वाले प्लान में भर-भर कर मिलेंगे बेनिफिट्स, करोड़ों यूजर्स की मौज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










