Jio SIM एक्टिव रखने के लिए ये है सबसे सस्ता रीचार्ज

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Nov 2024 9:21 AM

विज्ञापन

What Is VoNR In Jio Network / Symbolic

Sabse Sasta Recharge: अगर आप जियो यूजर हैं और आपको अपना सिम कार्ड एक्टिव रखना है, तो हम आपको बताते हैं इस काम के लिए सबसे सस्ते रीचार्ज के बारे में.

विज्ञापन

Jio Ka Sabse Sasta Recharge: रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. कंपनी की यूएसपी इसके किफायती रीचार्ज प्लान्स हैं. कंपनी के पोर्टफोलियो में यूजर्स को कई रीचार्ज प्लान्स के ऑप्शन मिलते हैं. कंपनी प्रीमियम और रेगुलर प्लान्स के साथ कुछ खास प्लान्स भी ऑफर करती है.

जियो ने यूजर्स के सामने कुछ वैल्यू प्लान्स का ऑप्शन भी दिया है. अगर आप सिम एक्टिव रखना चाहते हैं, तो जियो के ये प्लान्स बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. जियो के वैल्यू प्लान्स की लिस्ट में तीन रीचार्ज पैक्स शामिल हैं. कंपनी 189 रुपये, 479 रुपये और 1899 रुपये के रीचार्ज ऑफर करती है.

अगर आप जियो यूजर हैं और आपको अपना सिम कार्ड एक्टिव रखना है, तो 189 रुपये का जियो का प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी का सबसे सस्ता विकल्प है. इस रीचार्ज प्लान में आपको कॉलिंग, डेटा और SMS सहित तीनों सुविधाएं मिलती हैं. कंपनी इसमें कुल 2GB डेटा ऑफर करता है.

जियो के इस रीचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 SMS पूरी वैलिडिटी के लिए मिलते हैं. रीचार्ज प्लान के साथ कंपनी Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud का ऐक्सेस दे रही है. इसमें यूजर को जियो का प्रीमियम ऐक्सेस नहीं मिलता है.

जियो का यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं और सिर्फ कॉलिंग के लिए एक प्लान चाहते हैं. अगर आपको ज्यादा डेटा की जरूरत है, तो दूसरे प्लान्स ट्राई करने होंगे. जियो का डेली 1GB डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान 209 रुपये का आता है.

98 दिन वाले प्लान में भर-भर कर मिलेंगे बेनिफिट्स, करोड़ों यूजर्स की मौज

Starlink को बिना नीलामी के मिला स्पेक्ट्रम, तो उखड़े Jio के मिजाज, कह दी ऐसी बात

JioStar की वेबसाइट हो गई लाइव, प्लान्स 15 रुपये से शुरू, मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

BSNL vs Jio: 70 दिनों की वैलिडिटी वाला किसका प्लान सस्ता? खुद देखें अंतर

Jio, Airtel, Vi, BSNL में किसका नेटवर्क है बेस्ट? OpenSignal ने बताया

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola