जियो का ‘सोने पे सुहागा’ ऑफर! इस दिन से डिजिटल गोल्ड खरीदने पर मिलेगा फ्री सोना, जानिए पूरी डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन
JIO Free Gold Offer

JIO Free Gold Offer

JIO Free Gold Offer: अक्षय तृतीया को खास बनाने के लिए जियो लेकर आया है ‘जियो गोल्ड 24K डेज़’. जिसमें आप डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं और साथ में 2% तक का अतिरिक्त गोल्ड मुफ्त में पा सकते हैं. ऑफर के बारे में जानिए पूरी डिटेल्स…

विज्ञापन

JIO Free Gold Offer: क्या आप भी अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो फिर आपके लिए खुशखबरी है. अब आप अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर डिजिटल सोना (Digital Gold) खरीद सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, इस डिजिटल सोने के साथ आपको मिलेगा 2% तक का अतिरिक्त गोल्ड वो भी मुफ्त. जी हां, रिलायंस जियो (Reliance JIO) इस अक्षय तृतीया पर लेकर आया है ‘जियो गोल्ड 24K डेज़’ (Jio Gold 24K Days). जिसमें आप डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं और साथ में 2% तक का अतिरिक्त गोल्ड मुफ्त में पा सकते हैं.

दरअसल, रिलांयस जियो हर खास अवसरों पर ‘जियो गोल्ड 24K डेज़’ का शानदार ऑफर लेकर आता रहता है. ऐसे में जियो यह ऑफर मंगलवार 29 अप्रैल से शुरू कर रहा है. इस ऑफर को पाने की लास्ट डेट 5 मई है. ऐसे में ग्राहक इस ऑफर का लाभ जियो फाइनेंस (JioFinance) और माय जियो (MyJio) एप्प से उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Cheapest Annual Recharge Plans 2025: साल भर नहीं होगी रिचार्ज की टेंशन, JIO, AIRTEL और BSNL के ये प्लान्स हैं किफायती और बेस्ट

ऑफर डिटेल्स | Jio Gold 24K Days Offer Details

अगर आप इस ऑफर के तहत हजार रुपये से लेकर 9,999 हजार रुपये तक का डिजिटल सोना खरीदते हैं तो फिर आपको 1% तक का एक्स्ट्रा गोल्ड फ्री में मिलेगा. वहीं, अगर आप 10 हजार या उससे अधिक का डिजिटल सोना खरीदते हैं तो फिर आपको 2% तक का गोल्ड फ्री मिलेगा. इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको 1% तक के एक्स्ट्रा गोल्ड के लिए JIOGOLD1 और 2% तक के एक्स्ट्रा गोल्ड के लिए JIOGOLDAT100 वाला [प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा. जियो ने हर यूजर के लिए 10 ट्रांजैक्शन तक ऑफर वैलिड रखा है.

72 घंटे का करना होगा इंतजार

हालांकि, इस फ्री गोल्ड के लिए ग्राहकों को खरीदारी करने के बाद 72 घंटे का इंतजार करना होगा. 72 घंटे के अंदर-अंदर या फिर 72 घंटों के बाद आपके अकाउंट में फ्री गोल्ड दिखाई देगा. बता दें कि आप 21 हजार तक का फ्री गोल्ड का फायदा इस ऑफर में ले सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि यह ऑफर सिर्फ एकमुश्त खरीदारी पर ही वैलिड होगा. गोल्ड SIP पर यह ऑफर लागू नहीं होगा. अधिक जानकारी लेने के लिए आप जियो के साइट पर जा कर ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Reliance Jio IPO: कब आएगी रिलायंस जियो की IPO? जानें इसे लेकर क्या बोले JIO के हेड ऑफ स्ट्रैटेजी

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहं क्लिक करें

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola