ePaper

Jio vs Airtel vs Vi: कौन सा पैक है सबसे किफायती?

Updated at : 22 Jan 2026 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
jio airtel vi budget recharge plan

घर में वाईफाई है? तो ये सस्ते पैक ही काफी हैं

Jio, Airtel और Vi के सस्ते रिचार्ज प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और लिमिटेड डेटा का फायदा मिल रहा है. उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जिनके पास वाई-फाई का ऐक्सेस है और डेटा की जरूरत कम है.

विज्ञापन

Jio vs Airtel vs Vi: आजकल कई घरों में वाईफाई लगे हुए हैं. ऐसे में बुजुर्ग पेरेंट्स या वो लोग जो ज्यादातर घर पर रहते हैं, उन्हें महंगे डेटा पैक की जरूरत ही नहीं पड़ती. उनके लिए सबसे अहम होता है- अनलिमिटेड कॉलिंग और थोड़ी-सी इंटरनेट सुविधा ताकि WhatsApp या मैसेजिंग ऐप्स चल सकें. मैंने Jio, Airtel और Vi के कुछ ऐसे बजट-फ्रेंडली प्लान्स चुने हैं जो जेब पर हल्के हैं और काम के भी.

Jio का 189 रुपये वाला दमदार पैक

Jio का यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो इंटरनेट कम इस्तेमाल करते हैं. प्लान की कीमत ₹189 और वैलिडिटी 28 दिनों की है. इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग + 300 SMS + 2GB डेटा के फायदे मिलते हैं. मतलब, कॉलिंग की चिंता ही खत्म और हल्का-फुल्का इंटरनेट भी मिल जाएगा.

Airtel का 199 रुपये वाला बेसिक पैक

Airtel ने भी सस्ते रिचार्ज की लिस्ट में अपनी जगह बनायी है. प्लान की कीमत ₹199है. इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है. फायदों की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग + 2GB डेटा मिलता है. यह पैक उन पेरेंट्स के लिए परफेक्ट है जो Airtel नेटवर्क पर भरोसा करते हैं और बस कॉलिंग चाहते हैं.

Airtel का 219 रुपये वाला थोड़ा एक्स्ट्रा पैक

अगर आप चाहते हैं कि आपके पेरेंट्स को थोड़ा ज्यादा डेटा मिले, तो Airtel का 219 रुपये वाला पैक सही रहेगा. इस प्लान की कीमत ₹219 है. वैलिडिटी 28 दिनों की है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग + 300 SMS + 3GB डेटा के फायदे मिलते हैं. इसमें कॉलिंग के साथ-साथ डेटा भी थोड़ा ज्यादा है, ताकि WhatsApp वीडियो कॉल भी आराम से हो सके.

Vi का 199 रुपये वाला किफायती पैक

Vodafone Idea यानी Vi भी पीछे नहीं है. कीमत ₹199 है. वैलिडिटी 28 दिनों की है. फायदों में अनलिमिटेड कॉलिंग + 300 SMS + 2GB डेटा शामिल हैं.Viयूजर्स के लिए यह पैक सबसे सस्ता और भरोसेमंद ऑप्शन है.

किसे चुनें?

अगर आपके घर में वाईफाई है और पेरेंट्स को बस कॉलिंग चाहिए, तो Jio का 189 रुपये वाला पैक सबसे किफायती है. Airtel और Vi के 199 रुपये वाले पैक भी अच्छे हैं. वहीं, अगर थोड़ा ज्यादा डेटा चाहिए तो Airtel का 219 रुपये वाला पैक बेस्ट रहेगा.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: Jio के 36 दिन वाले प्लान ने उड़ाई एयरटेल-वीआई की नींद, सस्ते में दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर 5G डेटा

यह भी पढ़ें: 600 रुपये से कम में Jio, Airtel और Vi के धाकड़ प्रीपेड प्लान, मिलेगा फ्री OTT और हाई-स्पीड डेटा

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola