ePaper

Jio AirFiber के साथ 50 दिनों का ट्रायल फ्री, सर्विस शुरू करने के लिए भेजें यह मैसेज

Updated at : 16 Feb 2025 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
Jio AirFiber के साथ 50 दिनों का ट्रायल फ्री, सर्विस शुरू करने के लिए भेजें यह मैसेज

Jio AirFiber

Jio Airfiber 50 Days Trial Offer: रिलायंस जियो अपने नए और मौजूदा ग्राहकों के लिए ‘जीरो-रिस्क ट्रायल’ ऑफर लेकर आया है, जिसमें 50 दिनों तक Jio Fiber और AirFiber सेवाएं बिल्कुल मुफ्त मिलेंगी.

विज्ञापन

Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है. कंपनी ने Jio Free Trial नाम से एक नई स्कीम लॉन्च की है, जिसमें नए और मौजूदा दोनों ग्राहक बिना किसी एडवांस पेमेंट के Jio Fiber और AirFiber सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. इसे Jio Zero-Risk Trial नाम दिया गया है, जिसमें हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ OTT ऐप्स, लाइव टीवी और फ्री सेट-टॉप बॉक्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

जियो अपने ऑफर का प्रचार स्लोगन “फ्री ट्रायल सबको पसंद है” के साथ कर रहा है, जिसका मतलब है “हर किसी को मुफ्त ट्रायल पसंद आता है.” जियो की तरफ से ये ऑफर 28 फरवरी 2025 तक दिया जा रहा है. यह ट्रायल 50 दिनों के लिए वैध रहेगा, जिससे यूजर्स बिना किसी जोखिम के इसका पूरा अनुभव ले सकते हैं और फिर अपनी अंतिम निर्णय ले सकते हैं. तो आइये विस्तार से समझते है इस जिओ के नए स्कीम के बारे में.

जो ग्राहक इस ट्रायल ऑफर को चुनेंगे, उन्हें फ्री इंस्टॉलेशन, हाई-स्पीड वाईफाई कनेक्शन, और 800+ टीवी चैनलों की सुविधा मिलेगी. यह ऑफर उन यूजर्स को आकर्षित करने के लिए लाया गया है जो भरोसेमंद इंटरनेट सेवा की तलाश में हैं, खासकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जैसे बड़े इवेंट्स से पहले, जहां बिना रुकावट स्ट्रीमिंग बेहद जरूरी होगी.

Jio AirFiber: कैसे उठाये इस ऑफर का लाभ?

अगर आप नए ग्राहक हैं, तो 50 दिनों के ट्रायल के लिए आपको ₹1234 की रिफंडेबल राशि जमा करनी होगी. यदि कोई ग्राहक ट्रायल जारी नहीं रखना चाहता, तो निर्धारित कटौती के बाद ₹979 की राशि वापस की जाएगी.

जियोफाइबर और एयरफाइबर के मौजूदा ग्राहक भी इस ऑफर के तहत 50 दिन का अतिरिक्त मुफ्त लाभ उठा सकते हैं. ऑफर को सक्रिय करने के लिए यूजर्स को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से “Trial” लिखकर 60008 60008 पर व्हाट्सएप संदेश भेजना होगा. यह ट्रायल बेनिफिट ग्राहक द्वारा अगली योग्य पेमेंट या रिचार्ज करने पर अपने आप जुड़ जाएगा.

यह भी पढ़े: Jio AirFiber vs Airtel Xstream AirFiber: ब्रॉडबैंड प्लान्स में कौन दे रहा किसे टक्कर? यहां जानें पूरी डिटेल

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola