Jio unlimited calling plan: 84 दिनों तक मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा, कीमत 500 रुपये से भी कम
Published by : Ankit Anand Updated At : 15 Sep 2025 5:41 PM
Jio rs 448 plan
Jio unlimited calling plan: जियो अपने यूजर्स के लिए 448 रुपये का एक बढ़िया प्लान पेश करती है. ये प्लान खासकर उन लोगों के लिए है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की जरूरत होती है, डेटा की नहीं. इसमें आपको 84 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 1000 SMS भेजने की सुविधा मिलती है.
Jio unlimited calling plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो अपने यूजर्स के लिए ढेरों रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. लंबी वैलिडिटी हो या कम या फिर चाहे आपको ज्यादा डेटा चाहिए या बिल्कुल भी डेटा नहीं चाहिए, हर किसी के लिए जियो के पास ऑप्शन मौजूद हैं. अब बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिनके घर में WiFi लगा हुआ है, इसलिए उन्हें ऐसे प्लान की तलाश रहती है जिसमें सिर्फ कॉलिंग की सुविधा मिल जाए.
अगर आप भी ऐसे ही किसी प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. जियो का एक शानदार प्लान है जिसमें आपको 500 रुपये से भी कम कीमत में पूरे 3 महीने की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है. आइए जानते हैं इस धांसू प्लान की पूरी डिटेल.
Jio का ₹448 वाला प्लान
जियो का ₹448 वाला जबरदस्त प्लान खास उन लोगों के लिए है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की जरूरत होती है, डेटा की नहीं. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है, यानी रोज जितना मन करे उतनी बातें कर सकते हैं. इसके साथ ही इसमें 1000 SMS भी फ्री मिलते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है. लेकिन ध्यान रहे, इसमें आपको इंटरनेट डेटा बिल्कुल भी नहीं मिलेगा.

यानी अगर आपको इस प्लान में इंटरनेट चलाना है तो उसके लिए अलग से ऐड-ऑन रिचार्ज करवाना पड़ेगा. वरना आप नेट नहीं चला पाएंगे. लेकिन अच्छी बात ये है कि इस प्लान के साथ कंपनी आपको जियो टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है. इसके अलावा, जियो AI क्लाउड का एक्सेस भी बिल्कुल मुफ्त मिलता है.
Jio का ₹1748 वाला प्लान
अगर आपको बिलकुल ऊपर दी गयी सुविधा चाहिए लेकिन लंबी वैलिडिटी के साथ तो कंपनी का 1748 रुपये वाला प्लान काफी बढ़िया है. इसमें आपको पूरे 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है. ध्यान रहे इस प्लान में भी आपको इंटरनेट डेटा नहीं मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Airtel का बड़ा धमाका, अब हर दिन मिलेगा 4GB DATA, साथ में FREE ऐप्पल म्यूजिक और 30GB स्टोरेज का फायदा
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: Sony LIV पर फ्री में देखें लाइव मैच! Jio, Airtel और Vi के प्लान्स की पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










