₹12 डेली खर्च पर लें Prime का मजा, मुकेश अंबानी की कंपनी दे रही बढ़िया ऑफर

Published by : Shivani Shah Updated At : 02 Jul 2025 7:00 PM

विज्ञापन

जियो रिचार्ज प्लान

अगर आप Prime देखना पसंद करते हैं, तो आपके लिए बढ़िया ऑफर है. रिलायंस Jio अपने यूजर्स को फ्री में Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन दे रही है. साथ में लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा का फायदा भी. इसके लिए बस आपको हर दिन 12 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.

विज्ञापन

अगर आप जियो यूजर हैं और ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जिसमें आपको लंबी वैलिडिटी मिले तो आपके लिए लाए हैं हम जियो का एक ऐसा ही प्लान. इस प्लान में न सिर्फ आपको लंबी वैलिडिटी मिलेगी बल्कि साथ में मिलेगा Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन भी. जी हां, लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा-कॉलिंग के साथ-साथ आपको एंटरटेनमेंट के लिए प्राइम विडीयोज का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

आज करें रिचार्ज और 2026 तक पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा! जल्दी चेक करें Jio के ये प्लान्स

Jio का 1029 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे प्लान ऑफर करती है. जिसमें अलग-अलग प्राइस रेंज में कई तरह के बेनेफिट्स मिलते हैं. ऐसे में जियो के 1029 रुपये वाले प्लान में आपको अनलिमिटेड डेटा-कॉलिंग के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज भी मिलेगा. जियो के इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. साथ ही 84 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा मिलेगी. डेटा कि बात करें तो इस प्लान में डेली 2GB डेटा का फायदा मिलता है. अगर आप 5G यूजर हैं तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा.

इन बेनेफिट्स के अलावा आपको Amazon Prime Lite का फ्री एक्सेस भी 84 दिनों के लिए मिलेगा. इसके अलावा 90 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी आपको मिलेगा. ऐसे में बिना OTT प्लेटफॉर्म्स पर पैसा खर्च किए आप फ्री में Prime और JioHotstar का मजा ले सकते हैं.

किसके लिए है फायदेमंद

जियो का ये प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जिन्हें लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा चाहिए और जो OTT देखना पसंद करते हैं. ऐसे में उनके लिए ये प्लान सबसे बढ़िया है. इस प्लान का डेली कॉस्ट देखा जाए तो हर दिन सिर्फ 12 रुपये खर्च होगा. यानी कि डेली 12 रुपये के खर्च पर यूजर्स 84 दिनों के लिए Prime और JioHotstar का मजा ले सकते हैं.

Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले, इस प्लान में मुकेश अंबानी दे रहे अनलिमिटेड डेटा के साथ ₹50 कैशबैक, जानें कीमत

यह भी पढ़े: Jio ने दूर की करोड़ों यूजर्स की टेंशन, पेश किए 5 धमाकेदार प्लान्स, कीमत ₹11 से शुरू

यह भी पढ़ें: 400 रुपये में 400GB डेटा, BSNL की फ्लैश सेल खत्म होने से पहले अभी लपक लें यह डील

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola