IPL Final: विराट कोहली का मंदिर बनवाने से लेकर पत्नी को तलाक देने तक… फैंस ने RCB की जीत के लिए मांगी अजब-गजब मन्नत
Published by : Shivani Shah Updated At : 03 Jun 2025 6:36 PM
IPL Final 2025
IPL Final: बहुत अरसे बाद अब 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL के फाइनल में पहुंची है. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के लिए RCB फैंस अजीबो-गरीब मन्नतें और दुआ मांग रहे हैं. फैंस कि ये मन्नतें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.
IPL Final: RCB फैंस के लिए आज की शाम किसी कयामत से कम नहीं है. क्योंकि, आज है IPL का फाइनल मैच और इस बार फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स के बीच होने वाला है. ऐसे में आखिरी RCB फैंस शांत कैसे रहे. अरसे बाद टीम फाइनल तक पहुंची है. वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘ई साला कप नामदे’ (इस साल कप हमारा है) जम कर ट्रेंड कर रहा है. लेकिन इस ट्रेंड के बीच फैंस के अजीबो-गरीब मन्नतें भी ट्रेंड कर रही है. कोई RCB की जीत के लिए जिंदगी भर शादी न करने की बात कर रहा है तो कोई अपने पति या पत्नी को ही तलाक देने की बात कर रहा है. इतना ही नहीं, इन फैंस में एक फैन ऐसा भी है जो RCB की जीत के बाद कोहली का मंदिर बनवाने कि भी बात कर रहा है. अब फैंस के ये मजेदार शर्तें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. आइए डालते हैं एक नजर….
मिस नहीं करना चाहते कोहली के छक्के! तो फटाफट कर लें ये जुगाड, फ्री में मिलेगा Jio Hotstar
अगर RCB नहीं जीती तो दे दूंगी पति को तलाक
सोशल मीडिया पर एक RCB फीमेल फैन अपने पोस्टर के कारण जबरदस्त तरीके से वायरल हो गई. क्योंकि, महिला ने अपने हाथों में जो पोस्टर लिया था उसमें लिखा था कि, ‘अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL फाइनल नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी.’ ऐसे में IPL क्वालिफायर-1 मैच के दौरान जैसे ही कैमरे में यह पोस्टर कैद हुआ वैसे ही सोशल मीडिया पर महिला के पोस्टर की तस्वीरें और वीडियो आग की तरह फैल गए. वहीं, यूजर्स भी जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया है कि, ‘ऐसे बीबी से भगवान ही बचाए.’ दूसरे ने लिखा कि, ‘पति से बचने का अच्छा तरीका है.’
This didi found the perfect recipe to go viral —
— MenToo (@MenTooSave) June 1, 2025
"If RCB doesn’t win the final, I’ll divorce my husband!" 😳🏏💔
Not about cricket.
Not about marriage.
Just pure reel-thinking logic! 📲😂
RCB fans: pray harder, the marriage is at stake now!
#ViralLogic
pic.twitter.com/Xvfgvy29cN
RCB जीती तो बनवाऊंगा मंदिर
आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के लिए हर RCB फैंस अजीबो-गरीब मन्नतें मांग रहे हैं. वहीं, इन फैंस में एक फैन ऐसा भी है जिसने कहा है कि अगर RCB जीतती है तो वह विजय माल्या का कर्ज उतार देगा. इतना ही नहीं, वह कन्नड भाषा सीखेगा और साउथ इंडियन खाना भी खाएगा. इसके अलावा वह विराट कोहली का एक मंदिर भी बनवाएगा. दरअसल, ये फैन और कोई नहीं बल्कि टीवी स्टार नकुल मेहता है जो अन्य फैंस की तरह ही RCB को जीतते देखना चाहते हैं. नकुल मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है. जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि अगर RCB जीती तो वे विजय माल्या का कर्ज उतार देंगे. साथ में वे कन्नड भी सीखेंगे और तो और वे सुबह शाम साउथ इंडियन खाना ही खाएंगे. इसके अलावा वे विराट कोहली के लिए खास एक मंदिर भी बनवाएंगे.
अगर RCB जीती तो कर लूंगी शादी
वहीं, एक फीमेल फैन ऐसी भी है जो RCB के जीतने पर शादी करेगी. दरअसल, मैच के दौरान एक महिला फैन तब वायरल हो गई है, जब उसके हाथों का पोस्टर कैमरे में कैद हो गया. इस पोस्टर में लिखा था कि, वह तब तक शादी नहीं करेगी जब तक RCB नहीं जीत जाती. ऐसे में यूजर कमेंट कर रहे हैं कि इस साल कोई शादी करने वाला है.
Just One Victory Away… pic.twitter.com/VP5qBOW1Qs
— RVCJ Media (@RVCJ_FB) June 3, 2025
Viral Video: अब इंसान नहीं ड्रोन करेंगे ट्रेनों की सफाई, एक-एक कोना दिखेगा चकाचक, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










