iPhone का डेटा रहेगा सेफ, 3 दिनों में खुद ही Reboot हो जाएगा फोन, कमाल का है नया फीचर

iPhone new feature apple auto reboot to boost iphone security
iPhone New Features: फोन चोरी होने पर यूजर्स के डेटा को सिक्योर रखने के लिए नये फीचर्स जोड़े गए हैं. इस फीचर की वजह से फोन चुराने के बाद यूजर्स के डेटा तक आसानी से पहुंच नहीं पाएगा.
iPhone New Feature: ऐपल ने आईफोन की सिक्योरिटी के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 18 में नये फीचर्स जोड़े हैं. ये फीचर्स यूजर्स के डेटा को पहले से ज्यादा सुरक्षित रखेंगे. फोन चोरी होने की स्थिति में ये नये फीचर्स ज्यादा कारगर हैं. फोन चोरी होने पर यूजर्स के डेटा को सिक्योर रखने के लिए नये फीचर्स जोड़े गए हैं. इस फीचर की वजह से फोन चुराने के बाद यूजर्स के डेटा तक आसानी से पहुंच नहीं पाएगा.
डेटा तक पहुंच नहीं पाएगा चोर
ऐपल ने आईफोन में इसके लिए दो नये फीचर्स इन-एक्टिव रिबूट और एक बेहतर स्टोलेन डिवाइस प्रोटेक्शन ऑप्शन जोड़ा है. इस फीचर की वजह से हर तीन दिन पर आईफोन रीस्टार्ट होगा और Before First Unlock की स्थिति में पहुंच जाएगा. इस स्थिति में यूजर के डेटा तक पहुंच पाना मुश्किल हो जाएगा. इस फीचर के ऑन होने पर आईफोन का डेटा प्रोटेक्ट करने वाली एन्क्रिप्शन-की लॉक हो जाएगी. साथ ही, iPhone सभी अनऑथराइज्ड ऐक्सेस को ब्लॉक कर देगा. यह फीचर यूजर्स को सिक्योरिटी देगा.
स्टोलेन डिवाइस प्रोटेक्शन ऑप्शन हुआ बेहतर
404 Media की रिपोर्ट के मुताबिक, बार-बार रीबूट होने की वजह से डिवाइस को अनलॉक करने में दिक्कत हुई. iPhone के लिए नये iOS 18 अपडेट में ऐपल ने बेहतर स्टोलेन डिवाइस प्रोटेक्शन ऑप्शन भी जोड़ा है. पहले यह ऑप्शन सेटिंग मेन्यू में छिपा होता था, लेकिन अब यह शुरुआती सेटअप का हिस्सा होगा. अगर आप इस फीचर को ऑन करते हैं, तो आपके डिवाइस को कई बार अनलॉक करने के लिए PIN के साथ बायोमेट्रिक की भी जरूरत पड़ेगी.
Apple का सबसे सस्ता iPhone मचाएगा धमाल, जानिए इसमें क्या होगा खास
iPhone 17 में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही Apple, पुराना मॉडल भी होगा रिप्लेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










