Instagram Down: डाउन हुआ इंस्टाग्राम, ऐप में लॉग-इन करने में यूजर्स को हो रही दिक्कत
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Oct 2024 12:44 PM
Instagram Down
Instagram Down In India: डाउनडिटेक्टर के अनुसार, कई यूजर्स ने सुबह 11:15 बजे के आसपास ऐप तक पहुंचने में कठिनाई की रिपोर्ट करना शुरू कर दिया.
Instagram Down: भारत भर में कई यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम डाउन है. मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म में यूजर्स को कोई समस्याएं आ रही हैं. क्राउड-सोर्स आउटेज ट्रैकिंग सेवा डाउनडिटेक्टर के अनुसार, कई यूजर्स ने सुबह 11:15 बजे के आसपास ऐप तक पहुंचने में कठिनाई की रिपोर्ट करना शुरू कर दिया. डाउनडिटेक्टर डेटा से पता चला कि 64% से ज्यादा यूजर्स को ऐप में लॉग इन करने में समस्याएं आयीं थीं. वहीं, 24% यूजर्स को सर्वर कनेक्शन की समस्याएं थीं. बता दें कि डाउनडिटेक्टर, वेबसाइट यूजर्स सहित कई स्रोतों से स्टेटस रिपोर्ट एकत्र करके आउटेज को ट्रैक करती है.
Instagram Down: सोशल मीडिया में यूजर्स के आये पोस्ट
यूजर्स को इंस्टाग्राम पर एरर मैसेज दिखाई दे रहा है. इंस्टाग्राम के इस्तेमाल में आ रही दिक्कतों को शेयर करने के लिए कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) का सहारा लिया. एक्स पर एक यूजर ने सवाल किया कि क्या वाकई इंस्टाग्राम सभी यूजर्स के लिए डाउन है. यूजर ने लिखा, रुको क्या इंस्टाग्राम डाउन है? मुझे लगा कि सिर्फ मुझे ही इंटरनेट की समस्या है. एक अन्य यूजर ने लिखा, इंस्टाग्राम 8/10/2024 को डाउन हो गया. इंस्टाग्राम के बिना जिंदगी ज्यादा खूबसूरत है. तीसरे यूजर ने लिखा, इंस्टाग्राम अब नहीं रहा.
जून में हुआ था ग्लोबल आउटेज
इंस्ट्राग्राम की आउटेज को लेकर डाउन डिटेक्टर पर रिपोर्ट करनेवाले लगभग 58 प्रतिशत यूजर्स ने फीड से संबंधित समस्याओं की सूचना दी, 32 प्रतिशत ने ऐप से संबंधित समस्याओं की और 10 प्रतिशत ने सर्वर कनेक्शन से संबंधित समस्याओं की सूचना दी. दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और अन्य स्थानों के उपयोगकर्ताओं को ऐप में समस्याओं का सामना करना पड़ा. वेबसाइट आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, दोपहर 12.02 बजे आउटेज के पीक पर भारत में 6,500 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने प्लैटफॉर्म तक पहुंचने में समस्या की सूचना दी थी. बताते चलें कि जून में, मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप को वैश्विक स्तर पर आउटेज का सामना करना पड़ा था.
Instagram पर रील्स बनानेवालों की मौज, आया मल्टी ऑडियो ट्रैक सपोर्ट फीचर, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
मेटा एआई का हिंदी में कैसे करें इस्तेमाल?
Meta AI भारत में आयी; Facebook, WhatsApp और Instagram पर मिलेगा फ्री ऐक्सेस, ऐसे करें यूज
Facebook और Instagram के बाद Whatsapp पर भी दिखेगा Blue Tick फीचर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










