एक ही ऐप में रखें सारी सरकारी ID, फिजिकल कॉपी ले जाने की झंझट खत्म, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Published by : Ankit Anand Updated At : 25 Nov 2025 3:42 PM
अपने सारे सरकारी डॉक्यूमेंट्स को एक जगह रखने के लिए DigiLocker को इस्तेमाल करें
हम अपने सरकारी डॉक्यूमेंट्स रखने के लिए ज्यादातर पर्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन DigiLocker ऐप की मदद से आप अपना PAN कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स को फोन में ही रख सकते हैं. यह ऐप एक डिजिटल वॉलेट की तरह काम करता है। आइए जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल किया जाए.
DigiLocker: हममें से कई लोग अपने सभी सरकारी आईडी कार्ड ज्यादातर वॉलेट में ही रखते हैं. लेकिन एक आसान तरीका है जिससे आप बिना अपने वॉलेट को भारी किए अपनी सभी सरकारी पहचान पत्र अपने साथ रख सकते हैं. इसके लिए आप DigiLocker ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह एक आधिकारिक डिजिटल डॉक्यूमेंट वॉलेट है. इस ऐप में आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट कभी भी एक्सेस कर सकते हैं.
इसमें आप PAN कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, RC, वोटर आईडी, पढ़ाई से जुड़े वाले सर्टिफिकेट, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट और कई अन्य डॉक्यूमेंट्स सेव कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि DigiLocker में मौजूद डॉक्यूमेंट्स डिजिटल रूप में भी वैलिड माने जाते हैं, क्योंकि ये MoRTH और IT Act की गाइडलाइन्स के तहत आते हैं.
क्यों इस्तेमाल करना चाहिए DigiLocker?
DigiLocker रखने से सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके रहते आपको आपको अपनी IDs की फिजिकल कॉपी साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ती. इस ऐप के जरिए आप आप अपनी जरूरी IDs कभी भी तुरंत एक्सेस कर सकते हैं. सेफ्टी के मामले में भी ये काफी बेहतर है क्यूंकि इसमें सेव की गई IDs सीधे सरकारी डाटाबेस से लिंक रहती हैं. आपको बता दें कि ऐप में रखी गई सभी IDs पूरी तरह से कानूनी रूप से मान्य होती हैं.
DigiLocker ऐप में कैसे सेव करें अपने ID कार्ड?
- सबसे पहले Play Store या App Store से DigiLocker ऐप को डाउनलोड कर लें.
- ऐप खोलकर अपने मोबाइल नंबर और आधार OTP से साइन-अप कर लें.
- इसके बाद Issued Documents वाले सेक्शन में जाएं और वहां से सीधे सरकारी सर्वर से अपना DL, RC, PAN, वैक्सीन सर्टिफिकेट आदि खींच लें.
सड़क पर चलते समय आप DigiLocker में दिखाए गए ड्राइविंग लाइसेंस या RC से काम चला सकते हैं, फिजिकल कॉपी की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐप में आप अपनी पसंद के ID कार्ड को Pin भी कर सकते हैं, जिससे वो तुरंत एक क्लिक में खुल सकती है.
यह भी पढ़ें: Google खुद ही डिलीट कर देगा आपकी सर्च और लोकेशन हिस्ट्री, बस कर दें इस सेटिंग को ऑन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










