कहीं आपने भी तो नहीं बता दीं ChatGPT को अपनी पर्सनल बातें? देर होने से पहले जानें कैसे करें पूरी हिस्ट्री डिलीट
Published by : Ankit Anand Updated At : 10 Jan 2026 10:28 PM
ChatGPT की हिस्ट्री डिलीट कैसे करें
अगर आप भी ChatGPT से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल सवाल पूछते हैं तो आपको बता दें कि डिफॉल्ट रूप से ChatGPT आपकी चैट हिस्ट्री सेव करता है. हालांकि, आप अपनी प्राइवेसी सेफ रखने के लिए एक आसान तरीके से इस हिस्ट्री को डिलीट कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.
क्या आप भी उन लाखों लोगों में से हैं जो डेली OpenAI के ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं? आज के समय में AI चैटबॉट्स हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं, जो समय बचाने और काम आसान करने में मदद करते हैं. चाहे जल्दी से कोई ईमेल लिखना हो, पूरा आर्टिकल तैयार करना हो, किसी टॉपिक पर आइडिया चाहिए हों या किसी स्टोरी के अलग-अलग एंगल तलाशने हों, ये सारे काम अब ChatGPT कर सकता है.
जैसे-जैसे ज्यादा लोग इस पावरफुल टूल का इस्तेमाल करने लगे हैं, एक जरूरी सवाल सामने आता है कि आखिर आपका डेटा जाता कहां है? डिफॉल्ट तौर पर ChatGPT आपकी चैट हिस्ट्री सेव करता है, जिसमें आपकी पर्सनल और काम से जुड़ी जानकारियां भी शामिल हो सकती हैं.
ऐसे में मन में एक सवाल जरूर आता है कि क्या ChatGPT में सेव हुआ डेटा डिलीट किया जा सकता है? इसका जवाब है हां, और इसका तरीका भी काफी आसान है. कुछ ही स्टेप्स फॉलो करके आप अपनी चैट हिस्ट्री साफ कर सकते हैं और अपनी प्राइवेसी पर खुद कंट्रोल रख सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.
Android या iOS डिवाइस से OpenAI का ChatGPT कैसे डिलीट करें?
- स्टेप 1: अपने Android या iOS फोन में ChatGPT ऐप खोलें और अपनी ईमेल ID से लॉग इन करें.
- स्टेप 2: ऊपर बाईं तरफ दिए गए दो हॉरिजॉन्टल लाइन (मेन्यू) पर टैप करें.
- स्टेप 3: अब अपनी प्रोफाइल पर टैप करके ChatGPT की सेटिंग्स खोलें.
- स्टेप 4: नीचे स्क्रॉल करें और Data Controls ऑप्शन पर टैप करें.
- स्टेप 5: Delete OpenAI Account चुनें और दिए गए निर्देशों को फॉलो करके अपना अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट कर दें.
यह भी पढ़ें: ChatGPT, Grok और Gemini जैसे AI टूल्स से भूल कर भी न पूछें ये 5 बातें, वरना खुद को डाल देंगे मुश्किल में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










