आपका Aadhaar Card असली है या नकली? मुसीबत में पड़ने से पहले जान लें कैसे करें चेक

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

Aadhaar Card Tips

Aadhaar Card: आज के समय में आधार कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चूका है. इसका इस्तेमाल हम अपने पहचान प्रमाण के रूप में करते हैं. यह विभिन्न सरकारी कार्यों और बैंकिंग सेवाओं में भी काम आता है. ऐसे में अगर आपको संदेह हो कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान तरीकों की मदद से आप आसानी से असली और नकली आधार में फर्क पहचान सकते हैं.

विज्ञापन

Aadhaar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया गया आधार कार्ड आज भारतीय नागरिकों के लिए एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है. यह 12 अंकों की एक ऐसी पहचान संख्या है जिसमें हमारा पता, जन्म तिथि और अन्य निजी जानकारियां शामिल रहती हैं. यह दस्तावेज हमारे पहचान प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इसकी मदद से लोग विभिन्न सरकारी और निजी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.

लेकिन जैसे-जैसे हर जगहों पर आधार का इस्तेमाल बढ़ा है वैसे ही इसके गलत इस्तेमाल की आशंका भी बढ़ गई है. हाल ही में कई मामलों में नकली आधार कार्ड से धोखाधड़ी की घटनाएं भी सामने आई हैं. इसलिए अपने पहचान की चोरी से बचाव के लिए इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि करना बेहद जरूरी हो जाता है.

अगर आपके पास भी कहीं नकली आधार कार्ड है तो यह आपके लिए एक मुसीबत का कारण बन सकता है. अच्छी बात यह है कि आप घर बैठे ही चेक कर सकते हैं आपका आधार असली है या नकली. आइए जानते हैं कैसे आप सिर्फ एक वेबसाइट और ऐप की मदद से अपने आधार कार्ड को पहचान सकते हैं कि वह असली है या नकली.

UIDAI की वेबसाइट से चेक करें Aadhaar Card की पहचान

  • सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर पहुंचने के बाद बाईं ओर ऊपर दिए गए “My Aadhaar” सेक्शन में जाएं.
  • इसके बाद “Aadhaar Services” ऑप्शन चुनें. 
  • यहां आपको सबसे पहले “Verify an Aadhaar Number” के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • इसके बाद, आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा.
  • OTP दर्ज करते ही आधार से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखने लगेगी.

mAadhaar ऐप से कैसे करें चेक?

  • सबसे पहले आप mAadhaar ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर लें. 
  • ऐप ओपन करते ही होम स्क्रीन पर नीचे की तरफ QR कोड स्कैन करने का ऑप्शन दिखाई देगा. 
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप आधार कार्ड पर मौजूद QR कोड को स्कैन कर सकते हैं. 
  • स्कैन होते ही आपके मोबाइल स्क्रीन पर आधार से जुड़ी सारी जानकारी दिखाई देने लगती है.

यदि आधार कार्ड असली हुई तो उसमें दी गई सभी जानकारी UIDAI के रिकॉर्ड से मेल खाएगी. वहीं, नकली कार्ड में मौजूद QR कोड या तो स्कैन नहीं होगा या स्कैन करने पर गलत जानकारी दिखाई दे सकती है.

Aadhaar Card खो गया तो टेंशन न लें, UIDAI की वेबसाइट से दोबारा मिलेगा मिनटों में

PM Kisan Yojana: 18 जुलाई को आएंगे पीएम किसान की 20वीं किस्त? जानें कैसे करें लिस्ट में अपना नाम चेक

FREE राशन हो जाएगा बंद! बिना देर किए कर लें e-KYC, घर बैठे मोबाइल से करने का जानें तरीका

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola