BSNL का 5G नेटवर्क फोन में करना चाहते हैं एक्टिवेट? तो फॉलो करें ये प्रोसेस

Updated:
विज्ञापन
BSNL 5G network

BSNL 5G network

BSNL 5G Network: अगर आप BSNL यूजर हैं तो फिर आपके लिए खुशखबरी है. जल्द ही BSNL 5G नेटवर्क लॉन्च कर सकती है. इसके लिए कंपनी ने टेस्टिंग भी शुरू कर दी है. कई शहरों में टेस्टिंग जारी है. इसके अलावा कंपनी 5G-Ready SIM कार्ड भी जारी कर रही है. ऐसे में BSNL का 5G नेटवर्क अपने फोन में एक्टिवेट करने के लिए इन प्रोसेस को फॉलो कर लें.

विज्ञापन

BSNL 5G Network: प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Jio, Airtel और Vi के प्लान्स बढ़ने के बाद काफी बड़ी संख्या में यूजर्स ने सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL का रुख मोड लिया है. ऐसे में BSNL भी अपने यूजर्स के लिए नए-नए किफायती दामों में बेनेफिट्स वाले प्लान्स लॉन्च करते रहती है. अब कंपनी जल्द ही 5G नेटवर्क रोलआउट करने की तैयारी में है. इसके लिए कंपनी ने मुंबई, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, बेंगलुरु, केरल और तेलंगाना जैसे राज्यों में 5G टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग शुरू कर दी है. इसके अलावा कंपनी 5G-Ready SIM कार्ड भी जारी कर दिए हैं.

हालांकि, BSNL ने अभी आधिकारिक तौर पर अपने 5G नेटवर्क को लॉन्च नहीं किया है. लेकिन कुछ शहरों में BSNL का 5G सिग्नल टेस्टिंग किया जा रहा है. फिलहाल इन शहरों में भी सभी BSNL यूजर्स को यह सर्विस नहीं मिली है. ऐसे में अगर आप भी BSNL यूजर हैं और जानना चाहते हैं कि कैसे आप अपने फोन में BSNL का 5G नेटवर्क एक्टिवेट कर सकते हैं. तो आज हमको इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप बताएंगे.

यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत

ऐसे करें एक्टिवेट

  • ध्यान रहे कि अगर आपका स्मार्टफोन 5G है तभी आप BSNL के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर पाएंगे.
  • वहीं, 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करने के लिए आपको पहले सिम कम्पैटिबिलिटी को भी चेक करना होगा. क्योंकि, टेस्टिंग होने के कारण ऐसा हो सकता है कि आपकी BSNL कि मौजूदा 4G नेटवर्क 5G पकड़ सकती है.
  • इसके बाद अपने फोन के Settings में जाएं और 5G नेटवर्क मोड को ऑन कर दें.
  • इसके लिए Settings में जाकर Mobile Network के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • Mobile Network में जाने के बाद आपको Preferred Network Type पर क्लिक करना है.
  • यहां आपको 5G/4G/3G/2G (Auto) या 5G Only के ऑप्शन दिखाई देंगे. आप 5G Only या फिर Auto का ऑप्शन सेलेक्ट कर लें.
  • ऐसे में अगर आप टेस्टिंग वाले शहर में रहते हैं तो हो सकता है कि आपके फोन में भी 5G नेटवर्क उपलब्ध हो जाए.

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola