Viral Video: महाकुंभ में ‘हैरी पॉटर’ को भंडारे का मजा लेता देख चौंक गए लोग

Updated:
विज्ञापन

Harry Potter at Mahakumbh Mela!

Viral Video: वीडियो को प्रयागराज मेले में शूट किया गया है, जहां यह शख्स जींस और पफर जैकेट पहने डिस्पोजेबल प्लेट में प्रसाद खा रहा है. वीडियो की लोकप्रियता के कारण लोग इसे ‘हैरी पॉटर’ के नाम से बुला रहे हैं.

विज्ञापन

Watch Viral Video: महाकुंभ 2025 के दौरान सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स भंडारे प्रसाद का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहा है. खास बात यह है कि उसकी शक्ल हॉलीवुड फिल्म ‘हैरी पॉटर’ के अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ से हूबहू मिल रही है. वीडियो को प्रयागराज मेले में शूट किया गया है, जहां यह शख्स जींस और पफर जैकेट पहने डिस्पोजेबल प्लेट में प्रसाद खा रहा है. वीडियो की लोकप्रियता के कारण लोग इसे ‘हैरी पॉटर’ के नाम से बुला रहे हैं. अब तक वीडियो को 1.02 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट्स में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. महाकुंभ 2025 में अब तक 8.79 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया है, और मेले का समापन 26 फरवरी को होगा, जिसमें 45 करोड़ से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola