Happy Makar Sankranti 2026 Wishes, Images, Status: तिल-गुड़ की मिठास संग हो खुशियों की उड़ान, मकर संक्रांति के खास मौके पर अपनों को भेजें दिल से शुभकामनाएं

Happy Makar Sankranti 2026 Wishes, Images, Status: आज मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ की तरह रिश्तों में भी मिठास बनाए रखने के लिए अपनों को भेजें शुभकामना संदेश. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर लगाने के लिए यहां कुछ संक्रांति से जुड़े स्टेटस भी दिए गए हैं.
Happy Makar Sankranti 2026 Wishes, Images, Status: आज 14 जनवरी मकर संक्रांति का पर्व है. आज के दिन भारत के कई हिस्सों में अलग-अलग नाम से इस दिन को मनाया जा रहा है. इस त्योहार पर हर तरफ आसमान में रंग-बिरंगी पतंगे उड़ती नजर आती हैं. तिल–गुड़ की मिठास रिश्तों में अपनापन घोलती है और सूर्य की उत्तरायण से शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं. इस खास दिन पर रिश्तों में भी मिठास घोलने के लिए एक-दूसरे को संक्रांति की बधाई देते हैं. ऐसे में यहां अपनों को भेजने के लिए कुछ खास शुभकामना संदेश दिए गए हैं, जिसे आप अपनों को भेज सकते हैं. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए स्टेटस और इमेज भी दिए गए हैं.

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं | Happy Makar Sankranti Wishes in Hindi
- तिल-गुड़ की मिठास संग खुशियों की सौगात हो,
पतंगों सी ऊंची आपकी हर एक उड़ान हो,
सूरज सा चमके आपका हर एक कल,
मकर संक्रांति पर बस खुशियों की पहचान हो.
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं.
- सर्द हवाओं में भी दिलों में गर्माहट रहे,
हर चेहरे पर मुस्कान की सौगात रहे,
इस संक्रांति बदल जाए किस्मत की चाल,
हर दिन आपके लिए खास रहे.
हैप्पी मकर संक्रांति.

- धूप नई, उमंग नई,
जीवन में हर तरंग नई,
संकल्प नए, सपने नए,
मकर संक्रांति लाए खुशियां कई.
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं.
- पतंगों संग उड़ें आपके अरमान,
सूरज दे जीवन को नई पहचान,
तिल-गुड़ जैसे मीठे रहें रिश्ते,
मकर संक्रांति लाए खुशहाल जहान.
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं.

- नया सवेरा, नई शुरुआत,
खुशियों की हो हर बात,
सूरज संग बढ़े सफलता का मान,
मकर संक्रांति हो खुशियों की सौगात.
हैप्पी मकर संक्रांति.
- सूर्य देव की कृपा से
आपका जीवन प्रकाशमय हो,
हर दिन नई शुरुआत हो,
मकर संक्रांति मुबारक हो.

- धूप का हर किरण संदेश लाए,
नए सपनों का उजाला साथ लाए.
पुराने गम पिघल जाएं बर्फ की तरह,
मकर संक्रांति खुशियों की सौगात लाए.
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं.
- पतंगों के संग उड़ें उम्मीदें सारी,
हर सुबह हो खुशियों से भरी-प्यारी,
तिल-गुड़ जैसे मीठे हों रिश्ते सभी,
हर संकट हार जाए, जीत हो तुम्हारी.
हैप्पी मकर संक्रांति.
- नया उजाला, नई पहचान,
खुशियों से भरा हो हर अरमान,
सूरज उत्तरायण, किस्मत मेहरबान,
मकर संक्रांति दे जीवन को नई उड़ान.
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं.

- सूरज से सीखें हर दिन चमकना,
हवाओं से सीखें खुलकर महकना,
इस पावन संक्रांति पर दुआ है हमारी,
जीवन में कभी न आए थकना.
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं.
व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए मकर संक्रांति शुभकामना स्टेटस | Happy Makar Sankranti Status for WhatsApp, Instagram and Facebook (Hindi)
- तिल-गुड़ की मिठास संग खुशियों की उड़ान, मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं.
- उत्तरायण का शुभ संयोग, खुशियों से भरा हर योग, मकर संक्रांति की बधाई.
- धूप, पतंग और मिठास का त्योहार, मुबारक हो मकर संक्रांति का त्योहार.
- सूरज देव की कृपा से हर दिन रोशन हो. मकर संक्रांति मुबारक हो.

- तिल-गुड़ खाओ दोस्त, कड़वाहट भूल जाओ, हैप्पी मकर संक्रांति.
- इस पावन पर्व पर आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो. शुभ मकर संक्रांति.
- सर्दियों की धूप और अपनों का साथ, इन्हीं खुशियों के संग बीते हर पल. मकर संक्रांति मुबारक हो.
- पतंगों की तरह आपके सपने ऊंचाई छुएं और हर कोशिश सफल हो. मकर संक्रांति की शुभकामनाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










