GPay, PhonePe, Paytm आज से इन मोबाइल नंबरों पर नहीं चलेगा, जानिए क्या करें अब

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 Apr 2025 2:40 PM

विज्ञापन

UPI Down

अगर आपका बैंक अकाउंट पुराने या इनएक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक है, तो 1 अप्रैल 2025 से आपको यूपीआई ट्रांजैक्शन करने में दिक्कत हो सकती है. आइए जानते हैं कि यह बदलाव क्यों किया गया है और आपको क्या करना चाहिए.

विज्ञापन

अगर आप Google Pay, PhonePe, Paytm या अन्य UPI ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है. 1 अप्रैल 2025 से नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नए UPI नियम लागू कर दिए हैं. खासतौर पर इनएक्टिव मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक अकाउंट्स पर असर पड़ेगा.

अगर आपका बैंक अकाउंट पुराने या निष्क्रिय (Inactive) मोबाइल नंबर से लिंक है, तो आपको UPI ट्रांजेक्शन करने में दिक्कत हो सकती है. आइए जानते हैं कि यह बदलाव क्यों किया गया है और आपको क्या करना चाहिए.

क्या है नया UPI नियम?

NPCI ने साइबर फ्रॉड और तकनीकी गड़बड़ियों को रोकने के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है. इसके तहत:

  • लंबे समय से इनएक्टिव मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से हटा दिए जाएंगे.
  • टेलीकॉम ऑपरेटर अगर इन नंबरों को किसी और को अलॉट कर देते हैं, तो इससे UPI फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है.
  • हर बैंक और UPI ऐप को यह सुनिश्चित करना होगा कि बैंकिंग सिस्टम से पुराने नंबर हटा दिए गए हैं.

UPI ट्रांजैक्शन के लिए मोबाइल नंबर क्यों जरूरी है?

यूपीआई पेमेंट्स में मोबाइल नंबर ही आपकी पहचान होती है. जब आप UPI के जरिए भुगतान करते हैं, तो:

  • आपका लिंक्ड मोबाइल नंबर पेमेंट को सत्यापित करता है.
  • अगर नंबर इनएक्टिव है या किसी और के नाम पर अलॉट हो गया, तो आपका पैसा गलत अकाउंट में जा सकता है.
  • इससे पेमेंट फेल होने या साइबर फ्रॉड होने की संभावना बढ़ जाती है.

अगर आपका मोबाइल नंबर इनएक्टिव है, तो क्या करें?

अगर आपका मोबाइल नंबर लंबे समय से रिचार्ज नहीं हुआ है या बैंक अकाउंट से लिंक नंबर बदल गया है, तो आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

  • अपने टेलीकॉम ऑपरेटर (Jio, Airtel, Vi, BSNL) से चेक करें कि आपका नंबर अभी भी एक्टिव है या नहीं.
  • अगर आपका पुराना नंबर बंद हो गया है, तो तुरंत बैंक में जाकर नया मोबाइल नंबर अपडेट करवाएं.
  • बैंकों और UPI ऐप्स को NPCI के नये नियमों के अनुसार हर सप्ताह इनएक्टिव नंबरों की लिस्ट अपडेट करनी होगी.
  • अपना नंबर अपडेट करने के बाद UPI ऐप्स (Google Pay, PhonePe, Paytm) पर भी इसे अपडेट करें.

यह भी पढ़ें: न सब्सक्रिप्शन की चर्चा, न पैसे का खर्चा, फ्री में बनाएं Ghibli Style शानदार एनीमे, सोशल मीडिया पर मचाएं धूम

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola