Google Search: पकड़ी जाएगी चालाकी, आसान होगी AI से बने कंटेंट की पहचान
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Sep 2024 11:54 AM
Google Year In Search 2024
Google Search New Tool: सर्च इंजन के इस कदम का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और यूजर्स को ऑनलाइन देखी जाने वाली सामग्री के बारे में सही निर्णय लेने में सहायता करना है.
Google Search New Tool: टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने सर्च रिजल्ट्स के लिए एक नये लेबल को पेश करने की योजना बनायी है, जिससे यूजर्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने कंटेंट की पहचान करना आसान होगा. सर्च इंजन के इस कदम का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और यूजर्स को ऑनलाइन देखी जाने वाली सामग्री के बारे में सही निर्णय लेने में सहायता करना है. गूगल एआई से बने कंटेंट की लेबलिंग को अपने विज्ञापन सिस्टम में भी शामिल करनेवाली है.
गूगल के किन प्रॉडक्ट्स में मिलेगा यह फीचर?
गूगल ने इस बात का ऐलान किया है कि वह कंटेंट सिद्धता और प्रामाणिकता (C2PA) के लिए नयी तकनीकों को अपने प्लैटफॉर्म पर जोड़ने जा रहा है. इससे कंटेंट को विशिष्ट मेटाडेटा के साथ टैग किया जा सकेगा, जो यह दर्शाएगा कि इसे किसी एआई टूल द्वारा बनाया गया है या नहीं. यह लेबल आनेवाले महीनों में गूगल सर्च, इमेज और लेंस जैसे प्रॉडक्ट्स में शामिल किये जाएंगे, और यह ऑनलाइन दुनिया में यूजर्स को अनधिकृत और भ्रमित करनेवाले कंटेंट से बचाएगा.
क्या यह फीचर यूट्यूब पर भी आयेगा?
गूगल पर सामान्य सर्च और विज्ञापन के अलावा, कंपनी इस फीचर को अपने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म यूट्यूब पर भी लागू कर सकती है. गूगल एआई से बने या एआई टूल से एडिट किये गए वीडियो को लेबल करने के तरीके पर काम कर रही है, जिससे यूजर्स को अधिक पारदर्शी तरीके से कंटेंट मिल सके. हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यूट्यूब के लिए यह फीचर कब उपलब्ध होगा, लेकिन इसके साल के अंत तक आने की उम्मीद की जा रही है.
JIO के सस्ते प्लान को Google देगा चुनौती, जानिए खर्चा कितना होगा
Google Maps बचाएगा Traffic Challan से, ऐसे करें इस्तेमाल
Google Search से चुटकियों में हट जाएगा Deepfake Content, तरीका है बड़ा आसान
What is Google AI Overview: गूगल के सर्च को लगा एआई का तड़का, आपका काम आसान बनाएगा नया फीचर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










