Google Maps बचाएगा Traffic Challan से, ऐसे करें इस्तेमाल
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 Sep 2024 1:26 PM
How Google Maps Saves Traffic Challan
Google Maps की मदद से कई लोगों ने नयी लोकेशन तक पहुंचने का रास्ता पता किया होगा या ट्रैफिक जाम से खुद को बचाया होगा. हम आपको एक खास फीचर के बारे में बताते हैं-
Google Maps Saves Traffic Challan: हमारे देश में लाखों लोग अपनी गाड़ी चलाकर ऑफिस या काम करने की जगह पर जाते हैं. इसी क्रम में कई बार ट्रैफिक जाम भी मिल जाता है, तो कई जगह पुलिस चेकिंग में चालान कटने का भी डर होता है. गूगल मैप्स में कुछ ऐसे फीचर्स हैं, जो आपको इन व्यवधानों से बचा सकते हैं.
गूगल मैप्स का इस्तेमाल फायदेमंद
ट्रैफिक का नियम पालन करना हर किसी के लिए जरूरी होता है और यह सड़क पर चलनेवाले हम लोगों की ही सुरक्षा के लिए होता है. ऐसे में अगर आप सड़क पर गाड़ी चलाने के दौरान अपना समय बताना चाहते हैं, तो गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर आप अनावश्यक परेशानी से बच सकते हैं. दरअसल, गूगल मैप्स में कुछ ऐसे फीचर हैं, जो आपको ट्रैफिक जाम या ट्रैफिक चालान से बचा सकते हैं.
ट्रैफिक जाम और ट्रैफिक चालान से बचाएगा गूगल मैप्स
ट्रैफिक चालान और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए गूगल के पास तगड़ा जुगाड़ है. कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप अपनी गाड़ी को ट्रैफिक जाम और ट्रैफिक चालान से अपनी गाड़ी को बड़े ही आराम से बचा सकते हैं. यह काफी मददगार फीचर साबित होनेवाला है क्योंकि आप गूगल मैप का इस्तेमाल ट्रैफिक जाम और ट्रैफिक चालान से बच कर आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं.
गूगल मैप्स के ये फीचर्स आयेंगे काम
ट्रैफिक अलर्ट : यह फीचर यूजर को सड़क पर होनेवाली भीड़-भाड़ और दूसरी बाधाओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है. यह फीचर यूजर को ट्रैफिक जाम में फंसने से बचाने में मददगार साबित हो सकता है.
स्पीड कैमरा अलर्ट : यूजर को यह फीचर उन स्पीड कैमरों की जानकारी प्रदान करता है, जो रास्ते में आ रहे हैं. यह फीचर यूजर को स्पीड कैमरों से बचने में मदद कर सकता है.
स्पीड लिमिट वॉर्निंग : यह फीचर यूजर की स्पीड को ट्रैक करता है और अगर स्पीड लिमिट से अधिक तेजी से ड्राइव कर रहे हो, तो चेतावनी भी देता है. यह फीचर चालान कटने से बचाने में मदद कर सकता है.
गूगल मैप्स के इन फीचर्स को एक्टिवेट करने के लिए गूगल मैप्स ऐप में सेटिंग्स में जाना होगा. उसके बाद नेविगेशन टैब पर जाना होगा और ड्राइविंग ऑप्शन विकल्प को सेलेक्ट करना होगा. इन फीचर्स को एक्टिवेट करने के लिए यूजर को टॉगल स्विच ऑन करना होगा.
सेफ ड्राइविंग के लिए जरूरी टिप्स
गूगल मैप्स के फीचर्स का उपयोग कर चालान कटने से बचा जा सकता है और सुरक्षित ड्राइविंग कर सकते हैं. साथ ही साथ, नीचे बताये गए कुछ टिप्स को फॉलो करना सुरक्षित ड्राइविंग के लिए फायदेमंद है-
ट्रैफिक नियमों का हमेशा पालन करें
स्पीड लिमिट का पालन कर ही हमेशा गाड़ी चलाएं
वाहन की कंडीशन अच्छी रखें, उसका अच्छा रखरखाव सुनिश्चित करें
वाहन में हमेशा अपने ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और दूसरे आवश्यक दस्तावेज साथ रखें
सड़क पर वाहन सावधानी से चलाएं और रास्ते पर आने-जानेवाली अन्य वाहनों-लोगों-जानवरों के प्रति सजग रहें.
Tech Tips: बरसात के मौसम में गूगल मैप्स के साथ कर रहे हैं यात्रा, तो ऐसे रहें सुरक्षित
WhatsApp Live Location को कीजिए बाय-बाय, आ गया Google Plus Codes का जमाना
Apple Maps on Web: ऐपल मैप्स वेब ब्राउजर पर उपलब्ध, गूगल मैप्स के लिए बढ़ी चुनौती
Offline Google Maps: हो जाएं टेंशन फ्री, अब गूगल मैप्स के लिए इंटरनेट जरूरी नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










