Google Maps में हुआ Gemini AI का इंटीग्रेशन, नए वॉइस टूल और ट्रिप असिस्टेंस जैसे फीचर कर देंगे सफर आसान
Published by : Ankit Anand Updated At : 28 Nov 2025 3:37 PM
Google Maps Gemini AI Integration
Google Maps में अब Gemini AI का सपोर्ट शुरू हो गया है. यह नए वॉइस टूल्स, स्मार्ट नेविगेशन और पहले से ट्रैफिक अलर्ट जैसी सुविधाएं देगा. इससे यूजर्स को अपने रास्ते प्लान करने और उन्हें फॉलो करने का तरीका पहले से भी आसान और स्मार्ट हो जाएगा.
Google ने अब Google Maps में Gemini AI फीचर्स रोलआउट करना शुरू कर दिया है. इससे यूजर्स को अलग-अलग नेविगेशन मोड में बेहतर कॉन्टेक्स्टुअल मदद और नया वॉयस सिस्टम मिलेगा. कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि आगे चलकर Google Maps की वॉयस इंटरैक्शन और जानकारी देने वाली ज्यादातर सुविधाएं Gemini पर ही बेस्ड होंगी.
वॉइस सेटिंग्स का फायदा
अब यूजर कार चलाते समय, पैदल चलते हुए, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में या टू-व्हीलर पर सफर करते हुए भी आसानी से Gemini का यूज कर सकेंगे. गूगल ने बताया कि मैप्स अपने-आप उसी भाषा और वॉइस सेटिंग को इस्तेमाल करेगा, जो आपके गूगल अकाउंट में पहले से चुनी हुई है. इस बदलाव के साथ, मैप्स में दिखने वाला पुराना मल्टीकलर माइक्रोफोन आइकन भी हटा दिया गया है और उसकी जगह Gemini का नया सिंबल आ गया है.
हालांकि अब Maps में सभी वॉइस कमांड Gemini से चलते हैं, लेकिन इसे एक्टिव करने के लिए अभी भी “Hey Google” ही हॉटवर्ड है. इसे बोलते ही आप अलग-अलग जानकारी पूछ सकते हैं, जो आपकी Google सर्विसेज से जुड़े डेटा पर बेस्ड होती है. इसमें आपकी चल रही ट्रिप से जुड़ी डिटेल्स भी शामिल हैं, जैसे आसपास खाने की जगहें, पार्किंग स्पॉट, EV चार्जिंग पॉइंट्स या फिर फ्यूल स्टेशन.
ट्रिप असिस्टेंस फीचर
असिस्टेंट बातचीत का कॉन्टेक्स्ट समझकर फॉलो-अप सवालों का भी जवाब दे सकता है. जैसे, अगर कोई ड्राइवर पूछता है कि “रूट पर कहीं फ्यूल स्टेशन है?” और फिर बिना दोबारा पूरा सवाल दोहराए कह देता है “वहीं ले चलो,” तो सिस्टम इसे समझ लेगा. Google का कहना है कि यह फीचर सफर के दौरान फैसले लेना यूजर्स के लिए और आसान बना देगा.
अब Gemini ड्राइवर्स की रिपोर्टिंग को भी सपोर्ट करता है. यूजर्स मैप्स पर किसी घटना, रोड ब्लॉकेज या ट्रैफिक से जुड़ी दिक्कत की जानकारी दे सकते हैं और सफर शुरू करने से पहले ही उन्हें संभावित ट्रैफिक देरी का अलर्ट मिल जाएगा. Google का कहना है कि यह फीचर रूट की बेहतर जानकारी देने और यात्रियों को पहले से प्लानिंग करने में मदद करेगा.
नेविगेशन और लेंस इंटिग्रेशन
Gemini टूल्स के अलावा, Google ने लैंडमार्क-बेस्ड नेविगेशन और नए ट्रैफिक अलर्ट भी लॉन्च किए हैं. अब मैप्स मीटर या दूरी बताने के बजाय आस-पास मौजूद पहचान वाले स्थानों (लैंडमार्क) के आधार पर दिशा बताएगा. फिलहाल ये फीचर्स सिर्फ अमेरिका के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन जल्द ही इसे दूसरे देशों में भी रोलआउट किया जाएगा.
गूगल अब अपनी Gemini टेक्नोलॉजी को Maps के Lens फीचर में भी ला रहा है. इसके जरिए यूज़र अपने फोन का कैमरा किसी जगह पर दिखाकर सर्च बार से उस लोकेशन से जुड़ा इंटरेक्टिव क्वेरी शुरू कर सकते हैं. यह फीचर फिलहाल सिर्फ अमेरिका में Android और iOS डिवाइस पर उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: बिना टेंशन के कटेगा लंबा सफर, गूगल मैप्स पर आने वाला है बैटरी बचाने वाला फीचर, जानें कैसे करेगा काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










