हो जाओ तैयार! फुलेरा गांव की पंचायत बिना पैसे दिए देखने का Secret अब खुलेगा
Published by : Shivani Shah Updated At : 24 Jun 2025 1:11 PM
Personal Finance Rules
अखिरकार पंचायत फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है. Panchayat Season 4 आज Amazon Prime पर रिलीज हो गया है. हालांकि, इस सीरीज को देखने के लिए Prime का सब्सक्रिप्शन यूजर्स को लेना पड़ेगा. ऐसे में हम आपके लिए ऐसा जुगाड़ लाएं हैं जिससे आपको अलग से Prime का सब्सक्रिप्शन लेना नहीं पड़ेगा. आप फ्री में Prime का मजा ले सकते हैं.
फुलेरा गांव की पंचायत देखना का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार अब फाइनली खत्म हो गया है. क्योंकि, OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime पर Panchayat Season 4 रिलीज हो गई है. ऐसे में हर कोई फ्री में पंचायत देखने का जुगाड़ लगा रहा है. अगर आप भी फ्री में फुलेरा गांव की पंचायत का मजा उठाना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए हम एक अच्छा जुगाड़ लेकर आए हैं. जिससे आप कॉमेडी से भरपूर पंचायत को बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं.
टेलिकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vi अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है. जिसमें आपको Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर अनलिमिटेड डेटा और भी कई सारे बेनेफिट्स इसमें मिलेंगे. इसके अलावा आपको लंबी वैलिडिटी का फायदा भी मिलेगा. जिससे आप लंबे समय तक आराम से अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा और Prime के फ्री सब्सक्रिप्शन का मजा ले सकते हैं. चलिए फिर जानते हैं इस ऑफर के बारे में.
Airtel इन प्लान्स में दे रहा फ्री Prime का एक्सेस
Airtel का 838 रुपये वाला प्लान
- वैलिडिटी: 56 दिन
- डेटा: 3GB डेली डेटा
- कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
- SMS: डेली 100 फ्री SMS
- OTT: इस प्लान में यूजर्स को 56 दिनों के लिए Prime फ्री सब्सक्रिप्शन तो मिलेगा ही, लेकिन इसके के साथ Airtel XStream Premium Plus का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.
Airtel का 1,199 रुपये वाला प्लान
- वैलिडिटी: 84 दिन
- डेटा: 2.5GB डेली डेटा
- कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
- SMS: डेली 100 फ्री SMS
- OTT: इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के लिए Prime फ्री सब्सक्रिप्शन तो मिलेगा ही, लेकिन इसके के साथ Airtel XStream Premium Plus का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.
Jio के इस प्लान में मिलेगा फ्री Prime
1029 रुपये का प्लान
- वैलिडिटी: 84 दिन
- डेटा: 2GB डेली डेटा
- कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
- SMS: डेली 100 फ्री SMS
- OTT: इस प्लान में यूजर्स को Amazon Prime Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा.
Vi दे रहा इन प्लान्स में फ्री Prime
996 रुपये का प्लान
- वैलिडिटी: 84 दिन
- डेटा: 2GB डेली डेटा
- कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
- SMS: डेली 100 फ्री SMS
- OTT: इस प्लान में यूजर्स को Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा.
3799 रुपये का प्लान
- वैलिडिटी: 365 दिन
- डेटा: 2GB डेली डेटा
- कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
- SMS: डेली 100 फ्री SMS
- OTT: इस प्लान में यूजर्स को Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा.
यह भी पढ़ें: एक बार खरीदें Airtel के ये प्लान्स, बिना रुकावट साल भर होगी बातचीत, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा भी
यह भी पढ़ें: कहीं आपके नाम से कोई और तो नहीं चला रहा फर्जी SIM Card? लफड़े में पड़ने से पहले ऐसे कर लें चेक
यह भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi का खरीदें ये सस्ता प्लान, फिर 2026 तक ले सकेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा
यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए प्लान? Airtel ने सस्ते में कर दिया साल भर का जुगाड़, चेक करें प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










