एक बार खरीदें Airtel के ये प्लान्स, बिना रुकावट साल भर होगी बातचीत, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा भी

Published by : Shivani Shah Updated At : 23 Jun 2025 7:33 PM

विज्ञापन

Airtel Recharge Plan

अगर आप Airtel यूजर हैं और आपको बार-बार रिचार्ज करने की टेंशन से मुक्ति चाहिए, तो फिर एयरटेल के ये तीन प्लान्स आपके लिए जबरदस्त हैं. इन तीनों प्लान्स में से आप अपने जरूरत के हिसाब से किसी के प्लान को चुन सकते हैं. जिसमें आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी.

विज्ञापन

देश के टॉप टेलिकॉम कंपनियों में से एक Airtel के करोड़ों यूजर्स हैं. ऐसे में कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स की सुविधा के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. जिससे यूजर्स अपने सुविधा के अनुसार अपने हिसाब से रिचार्ज प्लान ले सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी एयरटेल यूजर हैं और सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए है. जिसमें आपको पूरे साल भर के लिए रिचार्ज से छुट्टी मिल जाएगी. इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर फ्री मैसेज तक की सुविधा मिलेगी. चलिए डालते हैं नजर इन प्लान्स पर.

यह भी पढ़ें: Airtel दे रहा 500 रुपये से कम में लंबी वैलिडिटी और डेली 3GB डेटा भी

Airtel का 1849 रुपये वाला प्लान

  • वैलिडिटी: 365 दिन
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड कॉलिंग किसी भी नेटवर्क पर
  • SMS: 3600 फ्री SMS

इस प्लान में आपको डेटा का फायदा नहीं मिलेगा. डेटा के लिए आपको अलग से डेटा पैक लेना होगा.

Airtel का 2249 रुपये वाला प्लान

  • वैलिडिटी: 365 दिन
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड कॉलिंग किसी भी नेटवर्क पर
  • SMS: 3600 फ्री SMS
  • डेटा: टोटल 30GB
  • अन्य बेनेफिट्स: Airtel XStream Play और हैलो ट्यून्स का फ्री सब्सक्रिप्शन

यह प्लान उनके लिए सही है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं पड़ती. या फिर जिनके घर में Wi-Fi है और उन्हें बस बाहर के लिए डेटा की जरूरत है.

Airtel का 3599 रुपये वाला प्लान

  • वैलिडिटी: 365 दिन
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड कॉलिंग किसी भी नेटवर्क पर
  • SMS: 100 फ्री SMS रोजाना
  • डेटा: डेली 2GB डेटा
  • अन्य बेनेफिट्स: Airtel XStream Play और हैलो ट्यून्स का फ्री सब्सक्रिप्शन

यह प्लान उनके लिए सही है जिन्हें डेटा की जरूरत है और बार-बार रिचार्ज भी नहीं करनी. ऐसे में वे इस प्लान को ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi का खरीदें ये सस्ता प्लान, फिर 2026 तक ले सकेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए प्लान? Airtel ने सस्ते में कर दिया साल भर का जुगाड़, चेक करें प्लान

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola