12,890 रुपये में मिल रहा HP का टच-स्क्रीन लैपटॉप, Flipkart Buy Buy Sale खत्म होने से पहले लपल लें ये मौका

Updated:
विज्ञापन

एचपी टच क्रोमबुक

Flipkart Buy Buy Sale में HP Touch Chromebook पर जबरदस्त डील मिल रही है. इस सेल में आप बैंक डिस्काउंट के साथ इस लैपटॉप को सिर्फ 12,890 रुपये में खरीद सकते हैं. चेक करिए ऑफर डिटेल्स.

विज्ञापन

अगर आप सस्ते में ब्रांडेड लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो फिर Flipkart Buy Buy Sale आपके लिए अच्छा मौका है. इस सेल में HP Touch Chromebook की कीमत काफी कम हो गई है, जिससे आप इस टचस्क्रीन लैपटॉप को 13 हजार से भी कम में खरीद सकते हैं. दरअसल, Flipkart Sale में इलेक्ट्रॉनिक्स प्रॉडक्ट्स पर 50% तक की छूट मिल रही है, जिससे लैपटॉप से लेकर कई सारे गैजेट्स के दाम काफी कम हो गए हैं. ऐसे में अगर आप इस टचस्क्रीन लैपटॉप को खरीदना चाहते हैं, तो फिर जल्दी करें. क्योंकि, ये सेल कल 10 दिसंबर को खत्म होने वाला है. आइए जानते हैं लैपटॉप पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में.

मिल रहा बैंक डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट सेल में HP Touch Chromebook 4GB/32GB वेरिएंट पर 57% तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत 32,111 रुपये से कम होकर 13,890 रुपये हो गई है. इतना ही नहीं, इस पर फ्लिपकार्ट SBI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रहा है. ऐसे में बैंक डिस्काउंट के बाद इस लैपटॉप की कीमत 12,890 रुपये है जाएगी.

एचपी टच क्रोमबुक कीमत

मिल रहे ये फीचर्स

HP Touch Chromebook में 11.6 inch HD Touch IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 220nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इस मॉडल में MediaTek MT8183 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4GB LPDDR4X रैम के साथ 32GB eMMC स्टोरेज को सपोर्ट करता है. यह ChromeOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस लैपटॉप में 720p HD का वीडियो कॉलिंग कैमरा और स्पिल रेसिस्टेंट फुल-साइज कीबोर्ड दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Flipkart Sale में Thomson Smart TV के दाम हुए धड़ाम, सस्ते में मिल रहा धांसू पिक्चर क्वालिटी और झन्नाटेदार साउंड

यह भी पढ़ें: OnePlus 13R हुआ सस्ता, Flipkart Buy Buy Sale में मिल रहा बंपर डिस्काउंट का फायदा

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola