Tesla Robot Attack Human: एलन मस्क की टेस्ला फैक्ट्री में रोबोट ने स्टाफ को पटक कर पीटा, खून निकाला
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Dec 2023 10:20 AM
Elon Musk Tesla Gigafactory Texas Worker Injured By Robot News - टेस्ला के एक कर्मचारी पर रोबोट ने हमला किया और उसका खून निकाल दिया. घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि रोबोट की पकड़ से बच कर निकलने के बाद जब वह इंजीनियर बाहर की ओर भागा, तो खून की धारा बन गई थी.
Tesla Factory Robot Attack : सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘रोबोट’ और शाहरुख खान की ‘रा.वन’ जैसी फिल्मों में आपने देखा होगा कि मानव द्वारा तैयार किया गया रोबोट, मानव के लिए ही कैसे खतरा बन जाता है. यह कल्पना अब हकीकत बनती नजर आ रही है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ऐसा सच में हुआ है. यह घटना एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला की फैक्ट्री के अंदर की है. जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टेस्ला के एक कर्मचारी पर रोबोट ने हमला किया और उसका खून निकाल दिया. खबर है कि कंपनी ने दो साल तक इस घटना को दबा कर रखा था.
टेस्ला के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर हमले की खबर
टेस्ला के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ यह दुर्घटना घटी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा 2021 में हुआ, लेकिन इसकी जानकारी अब हाल ही में सामने आयी है. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, यह इंजीनियर टेस्ला की टेक्सास के ऑस्टिन स्थित फैक्ट्री में काम कर रहा था. इस बीच खराब हो चुके एक रोबोट ने उस पर हमला बोल दिया. घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने इमरजेंसी स्टॉप का बटन दबा दिया और इससे उसकी जान बच पाई. हमले में पीड़ित कर्मचारी के बाएं हाथ पर घाव हो गया.
Also Read: Elon Musk की कंपनी Tesla लायी ऐसा रोबोट, जो कर सकता है इंसानों की तरह कई काम
रोबोट ने जकड़ लिया था पीठ और हाथ
जिस समय इंजीनियर पर रोबोट ने हमला किया, उस समय वह इंजीनियर रोबोट को कंट्रोल करने वाले सॉफ्टवेयर को प्रोग्राम कर रहा था. उसने एल्युमिनियम की शीट काटने वाले दो रोबोट को डिसेबल कर लिया था, ताकि वह उन्हें ठीक का काम पर लगा सके. इस बीच गलती से तीसरा रोबोट डिसेबल नहीं हो पाया. इसने इंजीनियर पर हमला बोल दिया और उसे जमीन पर पटक दिया. इसके बाद उसके हाथों और पीठ को जकड़ लिया. इसके बाद उसका खून बहने लगा. यह देखकर वहां मौजूद एक कर्मचारी ने इमरजेंसी स्टॉप बटन दबा दिया. इसके बाद ही इंजीनियर रोबोट की पकड़ से छूट पाया.
बाहर भागा इंजीनियर, तो खून की धारा बह गई
घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि रोबोट की पकड़ से बच कर निकलने के बाद जब वह इंजीनियर बाहर की ओर भागा, तो खून की धारा बन गई थी. इस घटना की रिपोर्ट ट्रेविस काउंटी के अधिकारियों और स्वास्थ्य एजेंसियों को दी गई. इस रिपोर्ट की एक कॉपी बाहर आ गई है. इसके मुताबिक, इंजीनियर के शरीर पर किसी चीज से कटने के घाव थे. टेस्ला ने अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
Also Read: Grok AI चैटबॉट क्या है? X के प्रीमियम मेंबर्स को Elon Musk देंगे यह सौगात
रोबोट से होने वाले जोखिम बढ़े
टेस्ला फैक्ट्री की इस घटना का खुलासा ट्रैविस काउंटी और संघीय रेगुलेटरों को दायर की गई 2021 की रिपोर्ट में हुआ है. वहीं, 2021 या 2022 में टेक्सास कारखाने में टेस्ला की ओर से नियामकों को किसी अन्य रोबोट से जुड़ी चोट के बारे में सूचना नहीं दी गई थी. इस घटना के बारे में जानकारी ऐसे समय में आयी है, जब हाल के दिनों ने रोबोट से होने वाले जोखिम बढ़े हैं. कई कंपनियों में रोबोट से होने वाली चोट और शतरंज के एक खिलाड़ी की उंगली तोड़ने वाले रोबोट के मामले इसी साल सामने आये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










