Elon Musk भी नरेंद्र मोदी की चुनावी जीत से उत्साहित, भारत को लेकर कह दी यह बात

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Jun 2024 6:38 PM

विज्ञापन

Elon Musk Congratulates Narendra Modi / File Photo

Elon Musk Congratulates Narendra Modi : मस्क ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में जीत पर नरेंद्र मोदी को बधाई! भारत में मेरी कंपनियों द्वारा किए जाने वाले रोमांचक काम को लेकर उत्साहित हूं.

विज्ञापन

Elon Musk Congratulates Narendra Modi : अरबपति एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देते हुए कहा है कि वे अपनी कंपनियों द्वारा भारत में रोमांचक कार्य किये जाने को लेकर उत्साहित हैं. मोदी नौ जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह उनका प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरा कार्यकाल होगा.

मस्क ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में जीत पर नरेंद्र मोदी को बधाई! भारत में मेरी कंपनियों द्वारा किए जाने वाले रोमांचक काम को लेकर उत्साहित हूं. प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जवाब में कहा, एलन मस्क, आपकी शुभकामनाओं की सराहना करता हूं.

PM Modi Oath Ceremony LIVE Streaming: नरेंद्र मोदी तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फ्री लाइव स्ट्रीमिंग

उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली भारतीय युवा, देश की जनसांख्यिकी, पूर्वानुमानित नीतियां और स्थिर लोकतांत्रिक राजनीति इसके सभी भागीदारों के लिए कारोबारी माहौल प्रदान करती रहेगी.

इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला और माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म एक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने इससे पहले अप्रैल में टेस्ला संबंधी भारी दायित्वों के कारण भारत की अपनी प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दी थी.

मस्क 21 और 22 अप्रैल को भारत दौरे पर रहने वाले थे. इस दौरान उनका प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलने का कार्यक्रम था. हालांकि, बाद में उन्होंने एक्स पर ही सूचित किया था कि वे इसी साल बाद में भारत दौरे पर आने के लिए उत्साहित हैं.

पिछले साल जून में मस्क ने मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी. उन्होंने कहा था कि वह 2024 में भारत आने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया था कि टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी.

उनकी प्रस्तावित यात्रा से यह उम्मीदें बढ़ गई थीं कि वह इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला के साथ-साथ अपने दूरसंचार उपक्रम (सैटकॉम) उद्यम स्टारलिंक को देश में स्थापित करने की योजना की घोषणा करेंगे. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola