भारत में लॉन्च हुआ E-Passport, पहचान और सुरक्षा होगी अब दुगनी, जानिए मौजूदा पासपोर्ट से कितना है अलग

Published by : Ankit Anand Updated At : 13 May 2025 3:53 PM

विज्ञापन

E- Passport

E-Passport Launch: भारत में पासपोर्ट प्रणाली को हाई-टेक रूप दिया जा रहा है. पारंपरिक पेपर पासपोर्ट के साथ अब अत्याधुनिक चिप्स जोड़ी जाएंगी. ये हाई-टेक पासपोर्ट पहचान और सुरक्षा को और बेहतर बनाएंगे.

विज्ञापन

पहचान और सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार ने ई-पासपोर्ट जारी करना शुरू कर दिया है. यह नया पासपोर्ट पारंपरिक कागजी पासपोर्ट के साथ एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक तकनीक को जोड़ता है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, ई-पासपोर्ट “पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम 2.0” के तहत एक पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 1 अप्रैल 2024 से हुई है.

वर्तमान में इन ई-पासपोर्ट्स का वितरण देश के कुछ चुनिंदा शहरों में किया जा रहा है, और आने वाले महीनों में इसे पूरे देश में लागू करने की योजना है. आइए जानते आखिर क्या है ये E-Passport और यह काम कैसे करता है. 

कैसे काम करता है E-Passport

भारत के नए ई-पासपोर्ट अब अत्याधुनिक तकनीक के साथ जारी किए जा रहे हैं, जिनमें एक एंटीना और रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) चिप लगी होती है. यह चिप एक विशेष इनले में एकीकृत होती है.

इन उन्नत पासपोर्टों में यात्रियों की बायोमेट्रिक और व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रूप से संग्रहीत रहती है, जिसमें चेहरे की छवि, फिंगरप्रिंट, नाम, जन्मतिथि और पासपोर्ट नंबर शामिल हैं.

मौजूदा पासपोर्ट से कितना अलग है E-Passport

ई-पासपोर्ट को सामान्य पासपोर्ट से अलग बनाता है इसके कवर पर बना सुनहरे रंग का विशेष चिन्ह. इस तकनीक का मुख्य आधार है ‘पब्लिक की इंफ्रास्ट्रक्चर’ (PKI), जो चिप में इकठ्ठा डेटा की प्रामाणिकता सुनिश्चित करता है. PKI न केवल डेटा की सटीकता की पुष्टि करता है, बल्कि अवैध पहुंच को रोकने और पहचान की धोखाधड़ी से सुरक्षा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

यह भी पढ़ें: PF बैलेंस का पता अब चुटकियों में ऑनलाइन लगाएं, करना होगा छोटा सा काम

E-Passport के फायदे

  • e passport उच्च स्तर की डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करता है.
  • नकली दस्तावेज़ों, पहचान की चोरी और छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए एम्बेडेड चिप अत्यंत प्रभावी साबित हो रही है.
  • यह तकनीक अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान पहचान सत्यापन की प्रक्रिया को अधिक कुशल और विश्वसनीय बनाती है.
  • इस सुरक्षित चिप में व्यक्ति की महत्वपूर्ण व्यक्तिगत जानकारी और बायोमेट्रिक पहचान सहेजी जाती है, जिसे नकल करना या बदलना बेहद कठिन होता है.

इन सेहरों में उपलब्ध हैं E-Passport

नागपुर, भुवनेश्वर, जम्मू, गोवा, शिमला, रायपुर, अमृतसर, जयपुर, चेन्नई, हैदराबाद, सूरत, रांची, दिल्ली

यह भी पढ़ें: UPI ठप हुआ तो क्या हुआ? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, नहीं आएगी दुकानों में बर्तन धोने की नौबत

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola