Bluetooth और WiFi हमेशा ऑन रखने से क्या बैटरी जल्दी खत्म होती है? जानें सच्चाई

Updated at : 09 Feb 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
Bluetooth and Wi-Fi

फोन के डिस्प्ले में कई सारे सेटिंग्स (Photo: Switching To Mac)

क्या आप भी सोचते हैं कि Bluetooth और WiFi हमेशा ऑन रखने से आपकी फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है? असल में सच कुछ और ही है. आइए जानते हैं कैसे आजकल के स्मार्टफोन इन फीचर्स को बेहद कम एनर्जी में चलाते हैं और साथ ही कुछ आसान ट्रिक्स, जिससे आपकी बैटरी लंबे समय तक चल सकेगी.

विज्ञापन

बहुत लोग ये मानते हैं कि Bluetooth और WiFi हमेशा ऑन रखने से फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाएगी. लेकिन ये पूरी तरह सच नहीं है. आजकल के स्मार्टफोन इतने स्मार्ट हैं कि ये फीचर्स बहुत कम बैटरी खा लेते हैं. अकसर लोग काम खत्म होते ही WiFi और Bluetooth बंद कर देते हैं. सोचते हैं कि बैटरी बच जाएगी. लेकिन असल में फर्क ज्यादा नहीं पड़ता. ये दोनों लो-एनर्जी रेडियो हैं. मतलब इन्हें ऑन रखें या ऑफ, बैटरी ज्यादा नहीं खाएंगे. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.

ब्लूटूथ और WiFi अब नहीं खाते ज्यादा बैटरी

पहले लोग कहते थे कि भाई, बैटरी बचानी है तो ब्लूटूथ और वाई-फाई बंद कर दो. लेकिन अब के स्मार्टफोन इतने टॉप-क्लास हैं कि ये चीजें बैटरी पर ज्यादा असर नहीं डालती. आजकल के फोन में ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE) का यूज होता है, जो चालू रहने के बावजूद बैटरी का बहुत कम इस्तेमाल करता है.. ब्लूटूथ सिर्फ 2.5 mW एनर्जी खर्च करता है. वैसे ही WiFi भी अब काफी एनर्जी-एफिशिएंट हो गया है. ये मोबाइल डेटा की तुलना में कम बैटरी खाता है. 

फोन की बैटरी सबसे ज्यादा क्या खा रही है?

अगर आप अपने फोन की बैटरी ज्यादा देर तक चलाना चाहते हैं, तो लोकेशन सर्विस बंद कर दें. साथ ही Super HDR और Always-On Display भी आराम से बंद कर सकते हैं. इसी तरह, स्क्रीन की ब्राइटनेस कम करना, डार्क मोड यूज करना और स्क्रीन टाइमआउट घटाना भी बैटरी बचाने में मदद करता है. जब आप फोन इस्तेमाल ही नहीं कर रहे होते, तब भी कुछ-न-कुछ बैकग्राउंड में चलता रहता है. इन्हें लिमिट करना भी आपकी बैटरी बचाने में काम आता है.

यह भी पढ़ें: सालों से फोन चलाने वाले भी नहीं जानते Airplane Mode की ये 5 खूबियां, जान गए तो कहेंगे ‘यार पहले क्यों नहीं बताया!’

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola