सिर्फ मिठाई ही नहीं इस दिवाली अपनों को दें ये खास गैजेट्स का तोहफा, त्योहार की खुशियां हो जाएंगी दोगुनी

Published by : Shivani Shah Updated At : 16 Oct 2025 9:49 PM

विज्ञापन

दिवाली गिफ्ट आईडियाज

Diwali Gift Ideas: दिवाली नजदीक है. ऐसे में इस दिवाली आप भी अपनों को सिर्फ मिठाई नहीं बल्कि इस साल दें खास गैजेट्स का तोहफा, वो भी बजट में. यहां हम आपके लिए कुछ गैजेट्स गिफ्ट्स आईडियाज लेकर आए हैं, जिसे आप अपने मम्मी-पापा, भाई-बहन और दादा-दादी को दे सकते हैं.

विज्ञापन

Diwali Gift Ideas: दिवाली का त्योहार सिर्फ रोशनी का नहीं बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटने का भी त्योहार है. ऐसे में इस खुशी वाले मौके पर अपनों को सिर्फ मिठाई ही तोहफे में क्यों देना. इस बार आप अपनों को मिठाई और चॉकलेट्स के साथ कुछ ऐसे गिफ्ट्स भी दें, जो उनके काम भी आए और उन्हें साल भर याद भी रहे. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही गैजेट्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आप इस दिवाली अपनों को दे सकते हैं. साथ ही ये गैजेट्स आपके बजट में भी आसानी से फिट हो जाएंगे.

पापा-मम्मी को गिफ्ट करें उनका हेल्थ ट्रेकर

मम्मी-पापा को कपड़े और उनकी मनपसंद चीज तो सब देते हैं. लेकिन इस दिवाली आप अपने मम्मी-पापा को उनके हेल्थ पर नजर रखने वाला हेल्थ ट्रेकर स्मार्टवॉच दे दीजिए. आज कल के स्मार्टवॉच तो सिर्फ टाइम देखने या ब्लूटूथ कॉलिंग तक ही नहीं रह गए हैं, बल्कि आज के स्मार्टवॉच हेल्थ पर नजर भी रखते हैं और टाइम-टू-टाइम आपको अपडेट भी करते हैं. कई स्मार्टवॉच ऐसे आते हैं, जिनमें हर्ट रेट ट्रेकिंग, SpO2 और स्लिप मॉनिटरिंग , कई सारे स्पोर्ट्स मॉडस, म्यूजिक कंट्रोल और भी कई तरह के फीचर्स होते हैं. इस तरह के स्मार्टवॉच आपको ज्यादा महंगे भी नहीं पड़ेंगे. आपको आसानी से अमेजन या फ्लिपकार्ट पर 1000 से 2000 रुपये तक के रेंज में मिल जाएंगे.

मम्मी-पापा के लिए दिवाली गिफ्ट आईडियाज

भाई को दे सकते हैं बढ़िया सा हेडफोन

अगर आपका भाई एक गेमर है, तो आप उसे बढ़िया सा नॉइस कैंसिलेशन वाला हेडफोन दे सकते हैं. कई सारे हेडफोन्स में वीर और वायरलेस दोनों फीचर मिल जाते हैं. ऐसे में फ्लिपकार्ट और अमेजन पर आपको 2000 से 3000 हजार रुपये तक की रेंज में आपको बढ़िया बेस क्वालिटी, नॉइस कैंसिलेशन, लंबी बैटरी लाइफ और कानों के लिए भी आरामदायक वाले हेडफोन मिल जाएंगे. सस्ते में आप भाई को गिफ्ट भी दे देंगे और आपका भाई भी खुश हो जाएगा.

भाइयों के लिए दिवाली गिफ्ट आईडियाज

बहन को दें उनका हेयर स्टाइलिस्ट

लड़कियां अपने बालों का खास ध्यान रखती हैं. ऐसे में इस दिवाली आप अपनी बहन के बालों के लिए उन्हें मल्टी स्ट्रेटनर गिफ्ट कर सकते हैं. जिसमें स्ट्रेटनर के साथ कर्लर भी रहते हैं. इस तरह के स्ट्रेटनर और कर्लर आप चाहे तो अमेजन-फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं या तो फिर ऑफ़लाइन मार्केट से भी ले सकते हैं. ये आराम से आपके 2000 रुपये तक के बजट में फीट बैठ जाएगा.

बहनों के लिए दिवाली गिफ्ट आईडियाज

दादा-दादी के लिए बेस्ट है पुराने जमाने के गानों का रिकॉर्डर

अगर आपके दादा-दादी को पुराने गाने सुनने का शौक है, तो आप उन्हें Saregama Carvaan गिफ्ट कर सकते हैं. Saregama Carvaan में 300 पुराने गानों से लेकर 5000 पुराने गाने लोडेड रहते हैं. ये 2000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक के रेंज में आते हैं. ऐसे में आप अपने बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं.

दादा-दादी के लिए दिवाली गिफ्ट आईडियाज

दिवाली पार्टी में करना है म्यूजिक का धमाका, तो ये स्पीकर्स बजट में रहेंगे बेस्ट

इस दिवाली सिर्फ दीयों से नहीं, AI के रंगों से सजाइए, ट्राई करें ये ट्रेंडिंग रंगोली आइडियाज, जो बढ़ा देंगे घर की रौनक

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola