Cyber Safety Warning: आपके फोन में है ये ऐप, तो आज ही करें डिलीट, सरकारी अलर्ट जारी

Cyber Safety Warning
Cyber Safety Warning: भारत सरकार ने स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स को लेकर साइबर अलर्ट जारी किया है. जानिए किन ऐप्स से है खतरा और कैसे बचें साइबर ठगी से.
Cyber Safety Warning: भारत सरकार ने स्मार्टफोन यूजर्स को साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने चेतावनी दी है कि कुछ स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स आपके डिवाइस की गोपनीय जानकारी चुराकर बैंक खाते खाली कर सकते हैं. ऐसे ऐप्स को तुरंत हटाना जरूरी है.
किन ऐप्स से है खतरा? (Cyber Safety Warning)
वैसे स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स, जो आपकी पूरी स्क्रीन को दूसरों के साथ साझा करते हैं
ये ऐप्स OTP, मैसेज और बैंक डिटेल्स तक पहुंच बना सकते हैं
कई बार यूजर्स अनजाने में इन ऐप्स को इंस्टॉल कर लेते हैं और सभी परमिशन दे देते हैं.
टेक्नोलॉजी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Cyber Safety Warning: क्या करें?
ऐसे ऐप्स को तुरंत डिलीट करें और दोबारा इंस्टॉल न करें
ऐप इंस्टॉल करते समय परमिशन को ध्यान से पढ़ें
सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत करें
किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें.
सरकार की सलाह (Cyber Safety Warning & Advise)
सरकार ने कहा है कि साइबर अपराधी लगातार नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं. इसलिए सतर्क रहना और डिजिटल सुरक्षा को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है.
WhatsApp पर चालान का मैसेज आया? स्कैम हो सकता है यह, जानिए कैसे बचें
1524 ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी साइट्स बैन, भारत सरकार की सबसे बड़ी डिजिटल सफाई
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




