कूलर से आ रही है गर्म हवा? कर लें बस ये उपाय, फिर AC जैसी मिलेगी ठंडक

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :30 May 2025 12:39 PM
विज्ञापन
Cooler Tips

Cooler Tips

Cooler Tips: कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनका कूलर ठंडी हवा के जगह गर्म हवा दे रहा है. ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं, जिससे बिना पैसे खर्च किए आप एसी जैसी ठंडी हवा का मजा ले सकेंगे.

विज्ञापन

Cooler Tips: गर्मी के साथ अब उमस भी बढ़ रही है. ऐसे में इससे बचने के लिए लोग घरों में एसी-कूलर चला रहे हैं. वहीं, कई लोगों की कूलर को लेकर शिकायत रहती है कि उनका कूलर ठंडी हवा की जगह गर्म हवा फेंक रहा है. जिससे उन्हें लगता है कि उनका कूलर खराब हो गया है जबकि ऐसा नहीं है. कूलर से गर्म हवा हमारी ही गलतियों के कारण आती है. जी हां, कूलर का रखरखाव अगर अच्छे तरीके से न किया जाए तो वह गर्म हवा देने लगता है. ऐसे में आज के आर्टिकल में जानिए कूलर से गर्म हवा से छुटकारा पाने का तरीका.

यह भी पढ़ें:  आधा भारत नहीं जानता इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरने का सही तरीका, जान जाएगा तो कहलाएगा उस्ताद

Cooler Tips: सही जगह रखें कूलर

कूलर को ज्यादातर लोग रूम की खिड़की पर रख देते हैं, जिससे उन्हें कूलर की सीधी हवा आए. जबकि खिड़की पर रखने से कूलर पर सूरज की सीधी धूप पड़ती है, जिससे कूलर जल्दी गर्म हो जाता है और फिर गर्म हवा देता है. इसके अलावा बंद कमरे में भी कूलर रखने से कूलर की गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती और फिर रूम गर्म हो जाता है. ऐसे में ये जरूरी है कि हम रूम में कूलर ऐसी जगह रखे जहां उस पर सीधी धूप न पड़ें और कूलर की गर्म हवा भी आसानी से बाहर निकल सके.

Cooler Tips: पानी के फ्लो का रखें ध्यान

कूलर मेटल वाला हो या प्लास्टिक वाला. दोनों ही तरह के कूलर में अगर पानी का लेवल सही न हो तो भी कूलर ठंडी हवा की जगह गर्म हवा देता है. ऐसे में कूलर के वाटरटैंक को हमेशा चेक करते रहें. वाटरटैंक में पानी का फ्लो कम होने पर उसमें और पानी डाल दें. क्योंकि, कूलर के वाटरटैंक में दिए गए लेवल तक पानी रहने से कूलर ठंडी हवा देता है. साथ ही अगर आप चाहे तो पानी के साथ-साथ थोड़ा बर्फ भी डाल सकते हैं. इससे आपको अच्छी ठंडी हवा मिलेगी.

Cooler Tips: कूलिंग पैड्स की हमेशा करें सफाई

कूलर के कूलिंग पैड्स, मोटर और फैन को रेगुलर साफ करते रहें. क्योंकि, कूलर के कूलिंग पैड्स गंदे हो जाने पर अच्छी कूलिंग नहीं देते हैं. इसलिए अच्छी कूलिंग हवा के लिए कूलर के पैड्स को हमेशा साफ रखे. अगर कूलर का कूलिंग पैड्स ज्यादा पुराना हो गया है तो उसे बदलकर नया लगा दें. साथ ही मोटर और फैन को भी हमेशा साफ करते रहें. क्योंकि, फैन में जमी धूल हवा के फ्लो को कम कर देती है.

Cooler Tips: कूलर में रखें मिट्टी के बर्तन के टुकड़ें

अगर आपका कूलर ठंडी हवा नहीं दे रहा है तो फिर आप उसमें मिट्टी के मटके के टुकड़ों को भी रख सकते हैं. मिट्टी के बर्तन जल्दी ठंडा होते हैं. ऐसे में कूलर में मिट्टी के बर्तन के टुकड़े रखने से पानी ठंडा होगा और आपको ठंडी-ठंडी हवा मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Cooler Hacks : कूलर से भी आएगी एसी जैसी ठंडी हवा, बस कर लें ये उपाय, फिर कमरा हो जाएगा कूल-कूल

यह भी पढ़ें: 99% भारतीय नहीं जानते क्यों लगती है AC में आग? जान जाएंगे तो नहीं करेंगे दोबारा ये गलती

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola