Cooler Hacks : कूलर से भी आएगी एसी जैसी ठंडी हवा, बस कर लें ये उपाय, फिर कमरा हो जाएगा कूल-कूल

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Cooler Hacks

अगर आपका कूलर भी इस गर्मी में ठंडी हवा की जगह गर्म हवा दे रहा है तो फिर इन आसान टिप्स को आजमा कर आप अपने कूलर से एसी जैसी ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं.

विज्ञापन

क्या आप का भी कूलर इस तपती गर्मी में गर्म हवा दे रहा है? अगर हां, तो फिर टेंशन की कोई बात नहीं है आपका कूलर खराब नहीं हुआ बस आपको कुछ Cooler Hacks अपनाने की जरूरत है. दरअसल, कई घरों में एसी से ज्यादा कूलर ही देखने को मिलते हैं. सस्ते और किफायती होने के साथ-साथ कूलर को एक जगह से दूसरी जगह आराम से सेट किया जा सकता है और तो और इसे लगाने के लिए दीवारों को खराब करने की जरूरत भी नहीं पड़ती. वहीं, कई लोग ऐसे हैं जो अब तक सही तरीके से कूलर का इस्तेमाल करना नहीं जानते. जिसके कारण उनका कूलर गर्म हवा देने लगता है और उन्हें लगता है कि उनका कूलर खराब हो गया है.

दरअसल, हर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान को इस्तेमाल करने का तरीका अलग होता है. अगर उन्हें सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाये तो आप कभी भी अपने सामान का इस्तेमाल अच्छे से नहीं कर पाएंगे और आपका सामान भी जल्दी खराब हो जाएगा. ऐसे में अगर आपका कूलर भी गर्म हवा दे रहा है तो फिर टेंशन न लें. क्योंकि, आज हमको कुछ ऐसे ही कूलर से जुड़े हैक्स बताने वाले हैं जो आपके लिए कामगार साबित होंगे और आप फिर अपने कूलर से एसी के जैसे ठंडी हवा का मजा ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें: 1 घंटे में कितनी बिजली खाता है आपका 1.5 टन AC? ऐसे करें चुटकियों में पता

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर

Cooler Hack 1: गर्म जगह पर न रखें कूलर

अक्सर लोग अपने घरों में कूलर को ऐसी जगह रख देते हैं जहां कूलर पर सीधी धूप पड़ रही हो या फिर बंद कमरे में होने के कारण कूलर से गर्म हवा बाहर ही नहीं निकल पाती. ऐसे में हमेशा कूलर को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां वह बाहर की ठंडी हवा को खींचकर रूम को ठंडा कर सके. अगर आप अपने घर की वैसी खिड़की पर कूलर को सेट कर रहे हैं जहां सीधी धूप आती है तो फिर कूलर पर एक कपडा रख दें ताकि धूप के कारण उसकी बॉडी गर्म न हो.

Cooler Hack 2: पानी के फ्लो का ध्यान रखें

कूलर में पानी की एक निर्धारित लेवल होती है. जिसके तहत ही कूलर में पानी रखना चाहिए. ऐसे में अगर कूलर में वाटरटैंक में पानी का फ्लो कम हुआ तो कूलर ठीक से ठंडा हवा नहीं दे पायेगा. इसलिए कूलर में हमेशा पानी के फ्लो को चेक करते रहें और कम होते ही पानी कूलर में डालते रहें. वहीं, दिन के समय अगर आप कूलर में पानी डाल रहे हैं तो फिर पानी के साथ-साथ थोड़ा बर्फ भी डाल दें ताकि आपका कूलर अच्छे से ठंडी हवा दे सकें.

Cooler Hack 3: हमेशा करें सफाई

कूलर को हमेशा साफ करते रहना चाहिए. ठंडी हवा के लिए जरूरी है की आप अपने कूलर को बाहर के साथ-साथ अंदर भी साफ़ करें. इसके कूलिंग पैड्स, मोटर और फैन को समय-समय पर साफ करते रहें. कूलर के कूलिंग पैड्स अगर गंदे हो गए हैं तो फिर ये ठंडी हवा की जगह गर्म हवा देने लगते है. इसलिए हमेशा कूलर के कूलिंग पैड्स को साफ करते रहें और अगर कूलिंग पैड्स ज्यादा पुराना हो गया है तो फिर उसे बदल दें. वहीं, मोटर और फैन में जमें धूल को साफ करते रहें. क्योंकि, धूल जमा होने से फैन की स्पीड कम हो जाती है.

Cooler Hack 4: ठंडी हवा के लिए कूलर में रखें मटका

गर्मी के दिनों में मिट्टी के बर्तन का पानी फ्रिज को भी टक्कर दे देता है. ऐसे में कूलर के पानी को ठंडा रखने के लिए आप अपने कूलर में भी मिट्टी के मटके के टुकड़ों को रख सकते हैं. जिससे आपके कूलर का पानी ठंडा रहेगा और कूलर से ठंडी हवा आएगी. इसके अलावा आप एक मटके के अंदर कूलर के पंप को लगा देते हैं तो आपका कूलर भी ठंडी हवा देने लगेगा. इसके लिए आप एक बड़े मटके के नीचे छेद कर अपने कूलर के पंप को इसके बीचों-बीच रख दें. इसके बाद आपका कूलर ठंडी-ठंडी हवा देने लगेगा.

यह भी पढ़ें: हर दिन 24 घंटे फ्रिज चलने पर कितना आएगा महीने का बिजली बिल? यहां समझ लें पूरा गणित

यह भी पढ़ें: Amazon और Flipkart पर चल रही है तगड़ी सेल, कौड़ियों के भाव मिल रहे हैं यह टॉप 5 स्मार्ट फ्रिज

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola