CES 2026: LG ने पेश किया दुनिया का सबसे पतला OLED Smart TV, फोटो फ्रेम जैसा डिजाइन और 100 इंच का डिस्प्ले

Updated:
विज्ञापन
CES 2026: LG ने पेश किया दुनिया का सबसे पतला OLED Smart TV, फोटो फ्रेम जैसा डिजाइन और 100 इंच का डिस्प्ले

CES 2026: Consumer Electronics Show (CES) 2026 से पहले LG ने दुनिया का सबसे पतला OLED Smart TV पेश कर दिया है. इस नये टीवी का डिजाइन बिल्कुल फोटो फ्रेम जैसा है, जो दीवार से पूरी तरह सटकर लग जाता है. खास बात यह है कि इस टीवी में कोई भी पोर्ट या तार सीधे स्क्रीन से जुड़ा नहीं होता, जिससे इसका लुक बेहद साफ और प्रीमियम नजर आता है.

विज्ञापन

CES 2026: दुनिया का सबसे बड़ा शो कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो Consumer Electronics Show (CES) 2026 कल 6 जनवरी से शुरू होने वाला है. लेकिन इस इवेंट के शुरू होने से पहले ही LG ने अपने नये 2026 LG OLED evo W6 Smart TV से पर्दा उठा दिया है, जिसे कंपनी True Wireless Wallpaper TV भी कह रही है. इसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला OLED TV है, जिसकी मोटाई सिर्फ 9mm है. इसका डिजाइन बिल्कुल फोटो फ्रेम जैसा है, जो दीवार से पूरी तरह सटकर लग जाता है. खास बात यह है कि इस टीवी में कोई भी पोर्ट या तार सीधे स्क्रीन से जुड़ा नहीं होता, जिससे इसका लुक बेहद साफ और प्रीमियम नजर आता है. इसके साथ ही LG ने नया Gallery TV भी पेश किया है, जो सीधे तौर पर Samsung के The Frame को चुनौती देता है.

6 साल बाद Wallpaper OLED की शानदार वापसी

LG ने पहली बार Wallpaper TV का कॉन्सेप्ट साल 2017 में दिखाया था, में W7 के साथ पेश किया था और इसकी खासियत एक बहुत पतला पैनल था, जो मैग्नेट का इस्तेमाल करके दीवार पर बिल्कुल चिपक जाता था. हालांकि, 2020 में LG OLED WX के लॉन्च के बाद इस लाइनअप को बंद कर दिया गया था. लेकिन अब छह साल के ब्रेक के बाद CES 2026 में कंपनी ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए इसे पूरी तरह वायरलेस बनाकर पेश किया है. इसके सभी पोर्ट्स और कनेक्शन एक अलग Zero Connect Box में दिए गए हैं, जिसे टीवी से करीब 10 मीटर दूर रखा जा सकता है. इससे टीवी स्क्रीन पर सिर्फ एक पावर केबल रहती है और पूरा सेटअप मिनिमल और एलिगेंट दिखता है.

LG ने बताया कि उसका नया मॉडल सिर्फ 9mm-क्लास पतली बॉडी के साथ आता है और इसमें 100-इंच का बड़ा डिस्प्ले पैनल दिया गया है. इसके जरूरी कंपोनेंट्स का मिनिएचर वर्जन इसमें फिट किया गया है, जिससे डिजाइन और भी साफ-सुथरा नजर आता है. इसके अलावा, नया वॉल-माउंट सिस्टम टीवी को अब एज-टू-एज दीवार से पूरी तरह सटाकर लगाने की सुविधा देता है. फिलहाल LG ने साफ किया है कि यह टीवी अभी एक्सपेरिमेंटल स्टेज में है और आम बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है.

LG के नये टीवी में क्या मिलेंगे फीचर्स और टेक्नोलॉजी?

LG OLED evo W6 के फीचर्स कि बात करें, तो इसमें कंपनी ने नई Hyper Radiant Color Technology दी है, जिससे ब्राइटनेस, कलर और ब्लैक लेवल पहले से काफी बेहतर हो जाते हैं और स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन भी कम होता है. LG के मुताबिक, यह टीवी पुराने OLED मॉडल्स की तुलना में 3.9 गुना ज्यादा ब्राइट हो सकता है. इसकी स्क्रीन को Intertek की ओर से Reflection Free with Premium सर्टिफिकेशन भी मिला है, यानी रोशनी वाले कमरे में भी कम ग्लेयर देखने को मिलेगा.

परफॉर्मेंस के लिए, इसमें नया Alpha 11 AI Processor Gen3 दिया गया है, जो पहले से कहीं ज्यादा पावरफुल है. यह प्रोसेसर तस्वीर को नेचुरल बनाए रखने के लिए नॉइज रिडक्शन और डिटेलिंग पर एक साथ काम करता है. गेमिंग लवर्स के लिए भी यह टीवी शानदार है. क्योंकि, इसमें 165Hz 4K सपोर्ट, 0.1ms रिस्पॉन्स टाइम, NVIDIA G-SYNC, AMD FreeSync Premium और ALLM जैसे फीचर्स मिलते हैं.

इसके अलावा, LG ने Gallery+ फीचर भी दिया है, जिसमें 4,500 से ज्यादा आर्टवर्क्स, सिनेमैटिक विजुअल्स, गेम ग्राफिक्स, पर्सनल फोटोज और AI-जेनरेटेड इमेज मिलती हैं, वो भी मूड-मैचिंग म्यूजिक के साथ. सॉफ्टवेयर कि बात करें, तो टीवी webOS पर चलता है और इसमें नया Voice ID फीचर है, जो आपकी आवाज पहचानकर आपकी पर्सनल प्रोफाइल ओपन कर देता है. वहीं, डेटा सेफ्टी के लिए LG Shield दिया गया है, जो आपकी जानकारी और वॉयस प्रोफाइल को सुरक्षित रखता है.

कुल मिलाकर, LG OLED evo W6 सिर्फ एक टीवी नहीं, बल्कि डिजाइन, वायरलेस टेक्नोलॉजी, AI और प्रीमियम एक्सपीरियंस का शानदार मेल है, जो आने वाले समय में स्मार्ट टीवी की परिभाषा बदल सकता है.

Gallery TV का आर्ट फोकस

वहीं, LG का नया Gallery TV खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जो टीवी को दीवार की सजावट के तौर पर भी इस्तेमाल करना चाहते हैं. यह टीवी आइडल होने पर फेमस पेंटिंग्स, सिनेमैटिक फोटोज और AI-जेनरेटेड इमेज दिखाता है. बेहतर आर्ट डिस्प्ले के लिए इसमें Gallery Mode, एंटी-रिफ्लेक्टिव पैनल और नया बेजल डिजाइन दिया गया है. LG ने बताया कि यह सीरीज 55-इंच और 65-इंच साइज में उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़ें: CES 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 130-इंच Micro RGB टीवी, डिस्प्ले से सॉफ्टवेयर तक जानिए इसकी पूरी ताकत

यह भी पढ़ें: क्या है Micro RGB, जो चर्चा में बना हुआ है? OLED से कितना अलग है ये डिस्प्ले, जानें दोनों के बीच का फर्क

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola