Budget 2026 LIVE STREAMING: निर्मला सीतारमण का 9वां बजट कब और कहां देखें

Budget 2026 का लाइव भाषण 1 फरवरी सुबह 11 बजे दूरदर्शन, संसद टीवी, PIB यूट्यूब और indiabudget.gov.in पर देखें. निर्मला सीतारमण लगातार 9वां बजट पेश कर इतिहास रचेंगी
भारत का सबसे बड़ा आर्थिक दस्तावेज- यूनियन बजट 1 फरवरी 2026 को संसद में पेश होने जा रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार भी बजट पेश करेंगी और खास बात ���ह है कि यह उनका लगातार नौवां बजट होगा. तकनीक, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर केंद्रित इस बजट से आम जनता, व्यापार जगत और निवेशकों को बड़ी उम्मीदें हैं. आइए जानते हैं बजट से जुड़ी अहम जानकारियां…..
बजट भाषण कब और कहां देखें
वित्त मंत्री का बजट भाषण रविवार, 1 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगा. इसे आप दूरदर्शन, संसद टीवी, PIB इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, और indiabudget.gov.in पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, जी न्यूज पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा.
अगर मिस हो गया तो?
यदि आप किसी कारणवश लाइव भाषण नहीं देख पाए, तो चिंता की बात नहीं. बजट का पूरा भाषण बाद में PIB के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध रहेगा. साथ ही, इंडिया बजट पोर्टल और PIB की वेबसाइट पर बजट से जुड़ी हर अपडेट और दस्तावेज मिल जाएंगे.
भाषण की अवधि
निर्मला सीतारमण का बजट भाषण लगभग 60 से 90 मिनट तक चलेगा. यानी दोपहर 12:30 से 1 बजे तक यह समाप्त होगा. इसके बाद बजट दस्तावेज लोकसभा और राज्यसभा में पेश किए जाएंगे.
नया रिकॉर्ड
इस बार निर्मला सीतारमण इतिहास रचने जा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वे लगातार नौवां बजट पेश करेंगी. ऐसा करने वाली वे देश की पहली वित्त मंत्री होंगी. इससे पहले किसी भी वित्त मंत्री ने इतने लंबे समय तक लगातार बजट पेश नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: आज आएगा Budget 2026, टेक सेक्टर को AI मिशन से बड़ी उम्मीद
यह भी पढ़ें: Budget 2026: क्या और महंगा हो जाएगा 5G स्मार्टफोन? टैक्स और GST पर बड़े ऐलान की उम्मीद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










