Budget 2026 में सरकार का बड़ा फैसला, मोबाइल बैटरी और EV के पार्ट्स पर ड्यूटी छूट जारी

मोबाइल फोन की बैटरी और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) होंगे सस्ते
Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बैटरी इंडस्ट्री के लिए राहत भरी खबर दी है. उन्होंने ऐलान किया कि लिथियम-आयन बैटरी बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनों और जरूरी चीजों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट को आगे भी जारी रखा जाएगा. आसान शब्दों में समझें तो सरकार चाहती है कि देश में बैटरी बनाने का काम और तेजी से बढ़े.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में Union Budget 2026-27 पेश करते हुए क्लीन एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े कुछ अहम ऐलान किए हैं. उन्होंने बताया कि सरकार बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट देने का प्रस्ताव ला रही है. इसकी वजह से इस सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा. लिथियम-आयन बैटरी बनाने वाली इंडस्ट्री के लिए भी राहत की बात सामने आई है.
लिथियम-आयन बैटरी इंडस्ट्री को मिलेगी ड्यूटी छूट
वित्त मंत्री ने कहा कि अब लिथियम-आयन बैटरी सेल बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में छूट मिलेगी. आसान भाषा में समझें तो सरकार चाहती है कि देश में बैटरी बनाने का काम और तेजी से बढ़े. यही वजह है कि यूनियन बजट 2026 में लिथियम-आयन से जुड़ी टैरिफ छूट को भी जारी रखा गया है, ताकि इलेक्ट्रिक गाड़ियों का सेक्टर और मजबूत हो सके.
बैटरी स्टोरेज और बायोगैस CNG पर टैक्स राहत
यह छूट पहले सिर्फ बैटरी निर्माण तक सीमित थी. लेकिन अब इसे बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए बनने वाले सेल पर भी लागू किया जाएगा. इससे देश में बैटरी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. अपने बजट भाषण में उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि बायोगैस मिले हुए CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) पर एक्साइज ड्यूटी निकालते समय बायोगैस की पूरी वैल्यू को शामिल नहीं किया जाएगा. आसान भाषा में कहें तो, बायोगैस वाले CNG पर टैक्स का बोझ कम करने की कोशिश की गई है.
यह भी पढ़ें: Budget 2026: निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, नई टेक्नोलॉजी और AI के असर की जांच के लिए बनेगी कमिटी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




