₹500 से भी कम में BSNL ने पेश किया 90 दिनों वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलते हैं यह फायदे

Updated:
विज्ञापन
BSNL Recharge Plan

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक किफायती प्रीपेड प्लान पेश कि���ा है, जिसकी वैधता 90 दिन है और कीमत ₹500 से कम रखी गई है. ₹439 वाला यह वॉयस वाउचर प्लान ग्राहकों को पूरे 90 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है.

विज्ञापन

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) लगातार ग्राहकों को किफायती रिचार्ज प्लान्स का ऑप्शन दे कर सुर्खियां बटोर रहा है. बीएसएनएल भारत में 90 दिनों की वैधता वाले सबसे सस्ते प्रीपेड प्लानों में से एक पेश करता है. हालांकि, हाई-स्पीड नेटवर्क की कमी के कारण अधिकांश यूजर्स की पहली पसंद BSNL नहीं होती. लेकिन धीरे-धीरे सरकारी टेलीकॉम कंपनी इस समस्या से निपट रही है और स्वदेशी तकनीक के साथ 4G नेटवर्क का विस्तार कर रही है.

ऐसे में आज हम BSNL के एक किफायती प्रीपेड प्लान की बात करेंगे, जो 90 दिनों की वैधता के साथ आता है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है जो अपना सिम एक्टिव रखने के साथ-साथ कुछ बेसिक फायदे भी चाहते हैं. जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं, वह है BSNL का ₹439 का विशेष टैरिफ वाउचर (STV)। आइए जानते हैं इस प्लान की खासियतें और क्या बनाता है इसे BSNL की एक खास पेशकश.

BSNL का ₹439 वाला प्लान 

बीएसएनएल का ₹439 वाला यह वॉयस वाउचर प्लान ग्राहकों को पूरे 90 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 एसएमएस की सुविधा प्रदान करता है. हालांकि इस प्लान में डेटा बेनिफिट्स शामिल नहीं हैं, लेकिन यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार बीएसएनएल के किफायती डेटा वाउचर्स से डेटा रीचार्ज कर सकते हैं. यह प्लान उन यूजर्स के लिए एक शानदार विकल्प है जो मुख्य रूप से कॉलिंग के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं और सीमित डेटा की आवश्यकता रखते हैं.

यह भी पढ़े: BSNL ने फिर बढ़ाई जियो एयरटेल की टेंशन, 7 महीनों में जोड़े 55 लाख नए ग्राहक

किन यूजर्स के लिए है यह प्लान 

यह एक वैधता योजना है जो उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो केवल वॉयस कॉलिंग की मुख्य सुविधा चाहते हैं. यह योजना आमतौर पर सेकेंडरी सिम के लिए रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है.

इतने किफायती प्लान्स के चलते बीएसएनएल ने निजी टेलिकॉम कंपनियों के ग्राहकों को आकर्षित करते हुए अपने वायरलेस यूजर बेस में इजाफा किया है. वर्तमान में किसी भी निजी टेलिकॉम कंपनी के पास 90 दिनों की वैधता वाला इतना सस्ता प्रीपेड प्लान मौजूद नहीं है. अगर बीएसएनएल जल्द ही 4G सेवा शुरू करता है, तो ऐसे प्लान्स के साथ यह निजी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है, खासकर उस भारतीय बाजार में जहां उपभोक्ता कीमत को लेकर बेहद संवेदनशील हैं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola