BlackBerry Classic की जबरदस्त वापसी! Android OS और Zinwa Q25 के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

BlackBerry Classic

BlackBerry Classic: BlackBerry Classic की धमाकेदार वापसी Zinwa Q25 के रूप में हो रही है, जो Android OS और दमदार फीचर्स के साथ आ रहा है. जानिए इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और क्या यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में नया ट्रेंड सेट करेगा. पढ़ें पूरी जानकारी और पाएं जानकारियों से भरपूर टेक अपडेट्स।

विज्ञापन

BlackBerry Classic Zinwa Q25: टेक प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है. कभी QWERTY कीबोर्ड और शानदार सिक्योरिटी के लिए मशहूर BlackBerry Classic अब Android सपोर्ट के साथ एक नए अवतार में बाजार में लौटने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार डिवाइस को भारतीय कंपनी Zinwa लॉन्च करने जा रही है- जिसका नाम Zinwa Q25 रखा गया है.

Zinwa Q25 की संभावित प्रमुख विशेषताएं

Zinwa Q25 एक आकर्षक स्मार्टफोन है जो पारंपरिक और आधुनिक तकनीक का अनोखा संयोजन पेश करता है. इसमें 3.5 इंच का HD LCD डिस्प्ले है जो कॉम्पैक्ट और व्यावहारिक अनुभव देता है. यह डिवाइस संभावित रूप से Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिससे यह स्मूद परफॉर्मेंस ऑफर करेगा. फोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज है, जो मल्टीटास्किंग और स्टोरेज की जरूरतों को सहजता से पूरा करता है. Zinwa Q25 की सबसे खास बात इसका फिजिकल QWERTY कीबोर्ड है, जो उन यूजर्स के लिए आदर्श है जिन्हें टाइपिंग में टचस्क्रीन के बजाय भौतिक कीबोर्ड पसंद आता है. यह Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और 4,000mAh की बैटरी से लैस है, जिसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है. इसकी अनुमानित कीमत ₹14,999 रखी गई है, जो इस स्पेसिफिकेशन के हिसाब से एक वैल्यू-फॉर-मनी सौदा हो सकता है.

सिक्योरिटी और स्टाइल का परफेक्ट मेल

BlackBerry ब्रांड हमेशा से बिजनेस-क्लास यूजर्स और प्राइवेसी फोकस्ड कस्टमर्स के बीच प्रसिद्ध रहा है. Zinwa Q25 भी इसी दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है. QWERTY कीबोर्ड का कस्टम अनुभव और एंड्रॉयड की आजादी- दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो सकता है यह फोन.

लॉन्च टाइमलाइन और उपलब्धता

रिपोर्ट्स के अनुसार, Zinwa इस डिवाइस को भारत में जुलाई के अंत तक लॉन्च कर सकता है. शुरुआत में यह फोन ऑनलाइन सेल के लिए उपलब्ध होगा और बाद में ऑफलाइन मार्केट में भी दस्तक देगा. इस तरह पुरानी यादों की वापसी हागी. और BlackBerry फिर से तैयार है धमाल मचाने के लिए.

क्या BlackBerry Classic वापसी में सफल हो पाएगा?

Android सपोर्ट और आधुनिक हार्डवेयर के साथ लौटना BlackBerry के लिए एक स्मार्ट मूव कहा जा सकता है. खासकर उन यूजर्स के लिए जो टचस्क्रीन से हटकर कुछ अलग और ज्यादा सिक्योर चाहते हैं. अगर सही कीमत और सॉफ्टवेयर अपडेट्स का सपोर्ट मिला, तो Zinwa Q25 बाजार में एक नया ट्रेंड शुरू कर सकता है.

11 साल बाद WhatsApp ने लिया बड़ा फैसला, यूजर्स के लिए बुरी खबर!

Samsung फोन में आ रही ग्रीन-पिंक लाइन? कंपनी Free में बदल रही डिस्प्ले, इस दिन खत्म हो रही डेडलाइन

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola