Jio का बिहार-झारखंड में जलवा, अप्रैल में जोड़े 03.75 लाख नए यूजर्स, Vi भी रेस में, Airtel-BSNL को लगा झटका

Updated:
विज्ञापन
TRAI Report

TRAI Report

Jio ने अप्रैल में बिहार-झारखंड टेल्कम सर्किल में 03.75 लाख से ज्यादा नए ग्राहक नेटवर्क से जोड़ लिए हैं. नए यूजर्स की रेस में Vodafone-Idea भी बना हुआ है. जबकि Airtel और BSNL ने अपने कई यूजर्स को अप्रैल में खो दिए हैं.

विज्ञापन

मुकेश अंबानी की टेलिकॉम कंपनी Jio ने अपना दबदबा कायम रखा है. नए यूजर्स को नेटवर्क से जोड़ने के मामले में ज्यों लगातार टॉप पर बना हुआ है. झारखंड-बिहार में जियो ने अपने यूजर्स की संख्या में इजाफा किया है. वहीं, Vodafone-Idea ने भी अपने यूजर्स में बढ़ोत्तरी की है. दूसरी टेलिकॉम कंपनी Airtel और BSNL को अपने यूजर्स से हाथ धोना पड़ा है. बता दें कि, अप्रैल 2025 के कंज्यूमर मार्केट शेयर के आंकड़े को Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने जारी कर दिया है.

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की कंपनी Jio का दबदबा कायम, जोड़ें 26 लाख नए यूजर्स, Airtel को भी फायदा, Vi का हाल बेहाल

जियो ने की यूजर्स में बढ़ोत्तरी

TRAI रिपोर्ट के अनुसार, बिहार सर्किल में रिलायंस जियो ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कंपनी ने 03.75 लाख से ज्यादा नए ग्राहक नेटवर्क से जोड़े हैं. मार्च 2025 में जियो के पास 04 करोड़ 17 लाख 30 हजार 845 ग्राहक थे, जो अप्रैल में बढ़कर 04 करोड़ 21 लाख 06 हजार 190 हो गए हैं.

Vodafone-Idea ने बनाए नए यूजर्स

वहीं, Vodafone-Idea से भी अप्रैल में 53 हजार 672 नए यूजर्स जुड़े हैं. मार्च में Vodafone-Idea के पास 77 लाख 27 हजार 548 ग्राहक थे, जो अप्रैल में बढ़कर 77 लाख 81 हजार 220 हो गए हैं.

Airtel का हुआ बुरा हाल

दूसरी तरफ Airtel कि बात करें तो अप्रैल महीने में कंपनी को लगभग 01. 28 लाख से ज्यादा मौजूदा यूजर्स को खोना पड़ा है. मार्च में एयरटेल के पास 4 करोड़ 10 लाख 96 हजार 191 ग्राहक थे, जो अप्रैल में घटकर 04 करोड़ 09 लाख 67 हजार 773 हो गए हैं.

BSNL को भी लगा झटका

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL को एक बार फिर झटका लगा है. बिहार सर्किल में BSNL ने अपने 19 हजार 423 मौजूदा यूजर्स को खो दिया है. मार्च में BSNL के पास 57 लाख 71 हजार 775 ग्राहक थे, जो अप्रैल में घटकर 57 लाख 52 हजार 352 रह गए हैं.

बिहार-झारखंड में नए यूजर्स मोबाइल कनेक्शन से जुड़ें

TRAI के रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल महीने में बिहार सर्किल में आने वाले दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में 02 लाख 81 हजार 176 नए यूजर्स मोबाइल कनेक्शन से जुड़ें हैं. बिहार सर्किल में हुई इस बढ़त के बाद इस सर्किल की टेली डेंसिटी 57.37% तक पहुंच गई है. हालांकि, अन्य टेलकम सर्किल के मुकाबले यह सबसे कम है.

5G FWA में जियो का दबदबा

TRAI ने 5G FWA के आंकड़े भी जारी कर दिए हैं. जिसमें रिलायंस जियो का मार्केट शेयर 90% है. जिससे साफ पता चलता है कि बिहार झारखंड टेली डेंसिटी में दूसरे टेलकम सर्किल से पीछे होने के बाद भी 5G फिक्स वायरलेश एक्सेस सेगमेंट में कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक समेत अन्य टेलकम सर्किल से आगे है.

यह भी पढ़ें: App Uninstall करने के बाद भी नहीं छोड़ते पीछा! चोरी-छिपे एक्सेस करते हैं डेटा, ऐसे लगाएं इन पर ब्रेक

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन