सस्ते में रखना है सेकेंडरी SIM एक्टिव, तो ये रिचार्ज प्लान्स हैं बेस्ट ऑप्शन

बेस्ट रिचार्ज प्लान
Best Recharge Plans: अगर आप भी Jio, Airtel और Vi का सेकेंडरी सिम इस्तेमाल करते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम तीनों कंपनियों के लिए कुछ ऐसे प्लान्स लेकर आएं हैं, जिससे सस्ते में आपका सिम भी एक्टिव रहेगा और आप अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा भी उठा पाएंगे.
Best Recharge Plans: क्या आप भी दो सिम का इस्तेमाल करते हैं और दोनों नंबरों को एक्टिव रखने के लिए हर महीने महंगे रिचार्ज पर पैसे बर्बाद करते हैं? अगर हां, तो फिर ये खबर खास आपके लिए है. क्योंकि, आज हम आपको आपके सेकेंडरी सिम को एक्टिव रखने के लिए कुछ प्लान्स के बारे में बताएंगे. जिससे आपका सेकेंडरी सिम भी एक्टिव रहेगा और हर महीने आपकी जेब पर असर भी नहीं पड़ेगा. दरअसल, देश की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vi अपने यूजर्स को कई ऐसे प्लान्स ऑफर करती है. जिससे यूजर्स अपने सेकेंडरी सिम को लंबे समय तक एक्टिव भी रख सकते हैं और हर महीने महंगे रिचार्ज से उन्हें छुट्टी भी मिल जाती है. तो फिर चलिए जानते हैं तीनों कंपनियों के सस्ते प्लान्स के बारे में.
Jio का 448 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 448 Recharge Plan
वैलिडिटी: 84 दिन
कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स
SMS: 1000 फ्री SMS
डेटा: इस प्लान में डेटा की सुविधा नहीं मिलती
अन्य बेनेफिट्स: JioTV और JioCloud का सब्सक्रिप्शन.

Jio का 1748 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 1748 Recharge Plan
वैलिडिटी: 336 दिन
कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स
SMS: 3600 फ्री SMS
डेटा: इस प्लान में डेटा की सुविधा नहीं मिलती
अन्य बेनेफिट्स: JioTV और JioCloud का सब्सक्रिप्शन.

Airtel का 469 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 469 Recharge Plan
वैलिडिटी: 84 दिन
कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स
SMS: 900 फ्री SMS
डेटा: इस प्लान में डेटा की सुविधा नहीं मिलती

Airtel का 1849 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 1849 Recharge Plan
वैलिडिटी: 365 दिन
कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स
SMS: 3600 फ्री SMS
डेटा: इस प्लान में डेटा की सुविधा नहीं मिलती

Vi का 470 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 470 Recharge Plan
वैलिडिटी: 84 दिन
कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स
SMS: 900 फ्री SMS
डेटा: इस प्लान में डेटा की सुविधा नहीं मिलती

Vi का 1849 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 1849 Recharge Plan
वैलिडिटी: 365 दिन
कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स
SMS: 3600 फ्री SMS
डेटा: इस प्लान में डेटा की सुविधा नहीं मिलती

Jio का बजट-फ्रेंडली प्लान, 28 दिनों तक एक्टिव रहेगा नंबर, कीमत 200 रुपये से भी कम
Airtel का बड़ा धमाका, अब हर दिन मिलेगा 4GB DATA, साथ में FREE ऐप्पल म्यूजिक और 30GB स्टोरेज का फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










