Bizarre: डिजिटल इंडिया में भिखारी ने गले में लटकाया QR कोड, अब छुट्टे का बहाना नहीं कर पाएंगे आप

Beggar with QR Code: वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि दृष्टिहीन शख्स ने लोगों से पैसे मांगने के लिए अपने गले में क्यूआर कोड लटका रखा है. यह वीडियो असम के गुवाहाटी का बताया जा रहा है.
Beggar with QR Code: डिजिटल इंडिया में शॉपिंग से लेकर पेमेंट तक सब कुछ ऑनलाइन हो गया है. अगर सावधानी बरतें तो यह काफी सुविधाजनक भी है. यही वजह है कि ��ोग तेजी से डिजिटल होते जा रहे हैं. लेकिन हद तो तब हो जाएगी जब आपको भिखारी भी गले में क्यूआर कोड लटकाये नजर आयेंगे. ऐसा ही एक वीडियाे सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.
गले में क्यूआर कोड लटकाकर घूम रहा भिखारी
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दृष्टिहीन शख्स ने लोगों से पैसे की मदद मांगने के लिए फोनपे क्यूआर कोड अपने गले में लटका रखा है. यह वीडियो भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य असम के गुवाहाटी शहर का बताया जाता है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर एक से बढ़कर एक कमेंट भी कर रहे हैं.
छुट्टे का बहाना नहीं बना पाएगा कोई
हमारे देश में अब करीब-करीब हर जगह पर डिजिटल पेमेंट स्वीकार किया जाता है. ऐसे में नाई की दुकान से लेकर सब्जी-तरकारी की दुकान तक, और अब तो भिखारी भी क्यूआर कोड अपनाने लगे हैं. इसका फायदा यह है कि लोग छुट्टे का बहाना बनाकर चलता न कर दें. वायरल वीडियो पर दिव्यांग भिखारी की अलग सोच की लोग तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.
Bizarre News: ऑटो ड्राइवर ने लगाया ऐसा Desi Jugad, लोग बोलने लगे-‘इंजीनियर-इंजीनियर’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










