iPhone 15 के बाद यह डिवाइस लॉन्च कर सकती है Apple, Scary Fast Event की डेट और टाइम लिख कर रख लें
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 Oct 2023 3:48 PM
रिपोर्ट्स के अनुसार, अपकमिंग इवेंट में ऐपल नये मैकबुक प्रो मॉडल्स (MacBook Pro models) और नये आईमैक (New iMac) को लेकर ऐलान कर सकती है. ऐपल के इस इवेंट में कंपनी अपने नये प्रॉसेसर M3 को लेकर भी ऐलान कर सकती है.
Apple Scary Fast Event : आनेवाले 30 अक्टूबर 2023 को टेक कंपनी ऐपल (Apple) एक सरप्राइज गिफ्ट दे सकती है. ऐपल की तरफ से मीडिया इनवाइट जारी किया गया है. इस इवेंट का टैगलाइन स्केरी फास्ट (Scary Fast) दिया गया है. यह ऐपल का खास ऑनलाइन इवेंट होगा, जो यूएस टाइम के हिसाब से 30 अक्टूबर को होगा, लेकिन भारत में यह 31 अक्टूबर होगा. यह एक वर्चुअल इवेंट होगा. इसे ऐपल डॉट कॉम और यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. आपको बता दें कि ऐपल के पिछले कुछ इवेंट इन-पर्सन हुए हैं, लेकिन इस इवेंट को कंपनी ने ऑनलाइन रखा है.
ऐपल स्पेशल इवेंट में क्या होगा खास?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपकमिंग इवेंट में ऐपल नये मैकबुक प्रो मॉडल्स (MacBook Pro models) और नये आईमैक (New iMac) को लेकर ऐलान कर सकती है. ऐपल के इस इवेंट में कंपनी अपने नये प्रॉसेसर M3 को लेकर भी ऐलान कर सकती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी इस बार आईमैक को अपग्रेड करने का ऐलान कर सकती है. कंपनी ने 24-inch iMac दो साल पहले पेश किया था. यह डिवाइस M1 चिप के साथ आया था.
Also Read: Apple iPhone : हर साल नया आईफोन क्यों लॉन्च करती है ऐपल?
Apple Scary Fast इवेंट कब होगा लाइव ?
ऐपल स्केरी फास्ट इवेंट 30 अक्टूबर की शाम 4.30 बजे लाइव होगा. इस समय भारत में 31 अक्टूबर की सुबह के 5.30 बज रहे होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऐपल इवेंट में नये iMac और MacBook Pro को लॉन्च किया जा सकता है. ऐसी खबरें है कि iMac और MacBook की सप्लाई को ऑनलाइन और ऑफलाइन रोक दिया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही नया मॉडल लॉन्च किया जा सकता है.
iMac के रीफ्रेशड वर्जन होंगे लॉन्च!
Apple इस इवेंट में 24 इंच के iMac के रीफ्रेशड वर्जन को लॉन्च कर सकती है, जो संभवतः M2/M3 चिप पर काम करेगा. इसी तरह कंपनी नये 14 इंच और 16 इंच मैकबुक प्रो की घोषणा भी इस दिन कर सकती है. ये संभवतः 3nm M3 Pro और M3 Max चिप्स पर चलेंगे. बताया यह भी जा रहा है कि नेक्स्ट जनरेशन के ऐपल सिलिकॉन चिप्स में 16 CPU कोर और 40 GPU कोर शामिल हैं, जो दूसरी पीढ़ी के ऐपल सिलिकॉन की तुलना में बेहतर प्रदर्शन और पावर एफिशंट हैं. ये नये चिप्स अपकमिंग मैकबुक प्रो को सबसे शक्तिशाली लैपटॉप बनाएंगे.
Also Read: Apple ने iPad के लिए लॉन्च की सबसे सस्ती Apple Pencil 2023, यहां जानिए कीमत और फीचर्स
डिजाइन होगी पुरानी!
नये Macs में परफॉरमेंस और पावर एफिशिएंसी के अलावा ज्यादा कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और ये पुरानी डिजाइन पर ही लॉन्च हो सकते हैं. ऐपल इस इवेंट को ठीक क्वालकॉम के 12-कोर ओरियन CPU के M2 कॉम्पीटेंट, स्नैपड्रैगन एक्स एलीट की अनाउंसमेंट के बाद आयोजित कर रहा है. क्वालकॉम की यह चिप कम बिजली की खपत करते हुए Apple M2 Max से बेहतर परफॉर्मेंस का दावा करती है. ऐपल के स्केरी फास्ट टैगलाइन से इशारा मिलता है कि कंपनी इस इवेंट में एक नया M3 प्रॉसेसर लॉन्च कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










