Apple यूजर्स को नये AI फीचर्स के लिए करना होगा इंतजार, मिलेगा अक्टूबर में अपडेट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Aug 2024 10:08 AM
Apple Jobs
Apple iPhone iPad New AI Features: ऐपल (Apple) यूजर्स को अपने डिवाइसेज में नये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) वाले फीचर्स के लिए कुछ हफ्तों का इंतजार और करना होगा. ब्लूमबर्ग की एक हालिया रिपोर्ट की मानें, तो ऐपल के नये एआई (AI) फीचर्स अक्टूबर में लॉन्च होंगे, लेकिन ये आईफोन (iPhone) और आईपैड (iPad) के शुरुआती सॉफ्टवेयर अपडेट में शामिल नहीं होने जा रहे.
Apple iPhone iPad New AI Features: ऐपल (Apple) यूजर्स को अपने डिवाइसेज में नये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) वाले फीचर्स के लिए कुछ हफ्तों का इंतजार और करना होगा. ब्लूमबर्ग की एक हालिया रिपोर्ट की मानें, तो ऐपल के नये एआई (AI) फीचर्स अक्टूबर में लॉन्च होंगे, लेकिन ये आईफोन (iPhone) और आईपैड (iPad) के शुरुआती सॉफ्टवेयर अपडेट में शामिल नहीं होने जा रहे.
कंपनी को इस बात को लेकर चिंता
रिपोर्ट की मानें, तो ऐपल ने एआई फीचर्स (Apple AI Features) को शुरुआती आईओएस (iOS) अपडेट से अलग रखा है, क्योंकि कंपनी इन फीचर्स की स्थिरता को लेकर चिंता रखती है और इन फीचर्स को व्यापक तौर पर परीक्षण की जरूरत है.
भारत में iPhone की कीमतों में बड़ी कटौती, अब सिर्फ इतनी कीमत पर खरीद सकेंगे आइफोन के टॉप मॉडल्स
क्या एआई फीचर्स बढ़ाएंगे नये आईफोन की बिक्री?
Apple अपने जिन AI फीचर्स पर काम कर रही है, उन्हें लेकर कंपनी ने कहा था कि इस साल के आखिरी महीनों में बीटा वर्जन के रूप में उपलब्ध होंगे और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ये नये आईफोन की बिक्री बढ़ाने में मददगार होंगे.
ऐपल एआई में चैटजीपीटी और सिरी को लेकर क्या मिलेगा?
ये एआई फीचर्स केवल आईफोन 15 प्रो (iPhone 15 Pro) और उससे नये मॉडल्स पर काम करेंगे. इनके साथ, कुछ ऐसे फीचर्स जिनके बारे में कंपनी ने पहले से वादा कर रखा है, जैसे कि चैटजीपीटी (ChatGPT) इंटीग्रेशन और सिरी (Siri) में सुधार, उनके इस साल के आखिर तक रिलीज होने की संभावना है.
क्या कर सकता है ऐपल एआई?
Apple ने पहली बार 10 जून को AI फीचर्स का ऐलान किया था. ये AI सुविधाएं, जो M1 चिप या उससे नये Mac और iPad पर भी उपलब्ध होंगी, टेक्स्ट को प्रूफरीड या री-रीइट करने, कस्टम इमोजी बनाने और फोन कॉल्स को समराइज और ट्रांसक्राइब करने में सक्षम है.
Technology Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










